शहर में उड़ रही धूल, नगर निगम की सफाई व्यवस्था फेल
रायपुर : राजधानी की सड़कों पर उड़ती धूल ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी सड़कों तक, धूल की परतें लोगों के आवागमन को मुश्किल बना रही हैं। वाहनों की रफ्तार के साथ यह धूल हवा में उड़कर न केवल वाहन चालकों की आंखों और सांसों में परेशानी पैदा कर रही है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी बड़ा संकट बनी हुई है। आलम यह है कि सड़क किनारे लगने वाली कैनोपी में दिन खत्म होते-होते धूल की पूरी परत जम जाती है। वहीं घर से नहा धोकर निकला व्यक्ति पूरी तरह से धूल में सनकर वापस नहाने धोने के लायक हो जाता है।
नगर निगम हर महीने 10 करोड़ रुपये सफाई पर खर्च करता है
रायपुर की प्रमुख सड़क जीई रोड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। डिवाइडरों के दोनों ओर धूल की मोटी परत जमी हुई है, जो जरा सी हवा या वाहनों के गुजरते ही उड़ने लगती है। यही स्थिति अन्य मुख्य मार्गों पर भी देखने को मिलती है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम हर महीने 10 करोड़ रुपये से अधिक सफाई पर खर्च कर रहा है। केवल सड़क स्वीपिंग मशीनों पर ही डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का मासिक खर्च होता है। इसके अलावा, लगभग साढ़े तीन हजार सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में लगे हुए हैं, जिन पर भी करोड़ों रुपये का भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद नतीजा यह है कि नागरिकों को धूल से राहत नहीं मिल रही है।
निगम के दावे और जमीनी हकीकत
नगर निगम दावा करता है कि शहर की सड़कों की नियमित सफाई की जाती है और आधुनिक स्वीपिंग मशीनों से मुख्य मार्गों पर धूल हटाई जाती है। मगर जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। साफ-सफाई के नाम पर नियमित काम का दावा तो होता है, लेकिन वास्तविक स्थिति यह है कि सड़क के एक किनारे में घिसते हुए निकल जाती है, वहीं धूल जस की तस जमी सड़क के अन्य हिस्से में जमी रहती है। बारिश खत्म होने के बाद सड़क किनारों पर जमा मिट्टी और धूल सूखकर परत बन गई है, जिसे हटाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं दिख रही।
स्वास्थ्य पर असर और नागरिकों की नाराजगी
धूल उड़ने की समस्या केवल असुविधा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी असर डाल रही है। इससे श्वसन रोग और एलर्जी की समस्या लोगों को हेाती है। डॉक्टरों की माने तो लगातार धूल में रहने से दमा, एलर्जी और आंखों में संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती हैं। नागरिकों का कहना है कि नगर निगम करोड़ों रुपये सफाई पर खर्च करने के बावजूद उन्हें केवल धूल भरी सड़कें ही मिल रही हैं। पीडब्ल्यूडी नगर निगम, रायपुर के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि शहर की सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए बारिश बंद होते ही प्रक्रियानुसार एजेंसी तय कर काम कराया जाएगा। वहीं सफाई व्यवस्था को सुधारा जाएगा।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका