टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा फैसला, मुख्य सचेतक पद छोड़ा
तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक कलह सामने आई है। सांसद महुआ मोइत्रा के साथ टकराव के बीच लोकसभा में पार्टी के सचेतक सांसद कल्याण बनर्जी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि सांसदों के बीच समन्वय की कमी के लिए उन्हें गलत तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। जबकि संसद में कुछ सांसद बमुश्किल ही आते हैं। इससे पहले टीएमसी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक वर्चुअल बैठक के दौरान पार्टी की संसदीय समिति में खराब समन्वय पर नाराजगी जाहिर की। बैठक के बाद टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैंने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक का पद छोड़ दिया है। क्योंकि ममता बनर्जी ने वर्चुअल बैठक में कहा कि पार्टी सांसदों के बीच समन्वय की कमी है। इसका दोष मुझ पर है। इसलिए मैंने पद छोडऩे का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मुझे अपमानित महसूस हो रहा है कि पार्टी अनुशासनहीनता और कम उपस्थिति के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह नहीं ठहरा रही है, बल्कि मुझे ही दोषी ठहरा रही है।सांसद कल्याण बनर्जी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि एक साथी सांसद द्वारा किए गए अपमान पर पार्टी की चुप्पी से मैं बहुत आहत हूं। दीदी (ममता बनर्जी) कहती हैं कि लोकसभा सांसद लड़ रहे हैं और झगड़ा कर रहे हैं। क्या मुझे उन लोगों को बर्दाश्त करना चाहिए जो मुझे गाली देते हैं? मैंने पार्टी को सूचित किया, लेकिन मेरा अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय वे मुझे दोषी ठहरा रहे हैं। ममता बनर्जी को पार्टी को अपने हिसाब से चलाने दें।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका