प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से हिड़को दंपति को मिला नियमित रोजगार
रायपुर : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम एकटकन्हार निवासी हिड़को दंपति को नियमित आमदनी का साधन मिल गया है। गौरतलब है कि जिला प्र्रशासन के सहयोग से एकटकन्हार निवासी अजीत हिडको और उनकी पत्नी उषा हिडको ने 100 चूजो से कुक्कुट व्यवसाय शुरू किया था। अब यह व्यवसाय प्रति माह एक हजार चूजो में बदल पहंुच गया है। इससे हिडको दपंति को प्रतिमाह 20 से 40 हजार रूपए की आमदनी हो रही है। इससे हिडको परिवार में खुशी का माहोल है।
विकासखंड मोहला के ग्राम एकटकन्हार निवासी अजीत हिड़को व उनकी पत्नी उषा हिड़को ने बताया कि वे केंद्र शासन की योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 5 लाख रुपये का बैंक से ऋण लेकर मुर्गी पालन व्यवसाय प्रारंभ किया, जिसमें उन्हें 35 प्रतिशत की अनुदान प्राप्त हुई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। पहले वे दुसरों के यहां कृषि-मजदूरी का काम करते थे, जिससे बहुत कम आय प्राप्त आय होती थी। लेकिन आर्थिक तंगी से जूझते इस दंपती ने कभी हार नहीं मानी और गांव में ही कुछ नया करने की सोची और मुर्गी पालन का व्यवसाय शुरू किया। आज हिडको दपंति की मेहनत, संकल्प और दूरदर्शिता ने उनके परिवार को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना दिया है।
उषा हिड़को ने बताया कि उन्होंने पति के साथ मिलकर कच्चे मकान के एक छोटे से कमरे से मात्र 100 देशी चूजों से कुक्कुट पालन शुरू किया था। नियमित प्रयास, प्रशिक्षण और मेहनत के फलस्वरूप आज प्रतिमाह लगभग एक हजार मुर्गियों का उत्पादन कर रहे हैं। जिससे उन्हें 20 से लेकर 40 हजार तक की आमदनी हो रही है। उनके पति कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग अंजोरा, कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य सेमिनारों से प्रशिक्षण लेकर तकनीकी जानकारी प्राप्त की, जिससे उन्हें व्यवसाय में काफी सहयोग और लाभ मिला हैं। आज उनका पूरा परिवार खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने हिड़को द्वारा संचालित कुक्कुट फार्म के इन कार्यो का अवलोकन की और मुर्गी पालन के सफलतम व्यवसाय के लिए अजीत एवं उषा हिड़को को बधाई देते हुए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव मदद का भरौसा दिलाया। उषा हिड़को बताया कि वह स्वयं बिहान से जुड़कर पशु सखी के रूप में भी कार्य कर रही हैं, जिससे उनकी आय में भी वृद्धि हुई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
करोड़ों की सरकारी जमीन पर होटल का कब्जा! अंबिकापुर निगम आयुक्त ने जारी किया कड़ा आदेश
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी