टेस्ट का महासंग्राम: भारत की धमाकेदार जीत से सीरीज में बराबरी
नई दिल्ली : भारत ने ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में छह रन से जीत हासिल की है। भारत ने 374 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 367 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड को पांचवें दिन जीत के लिए 35 रन की जरूरत थी और भारत को चार विकेट चाहिए थे। सिराज ने आज तीन विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया। सिराज ने पारी में पांच विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को चार विकेट मिले। आकाश दीप ने एक विकेट लिया। इसी के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुभमन गिल की अगुआई में एक युवा टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन है। किसी क्रिकेट पंडित ने भारत को इस दौरे से पहले पसंदीदा नहीं बताया था। हालांकि, गिल की युवा टीम ने सभी आलोचकों का मुंह बंद कर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया।
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। जो रूट की 105 रन और हैरी ब्रुक की 111 रन की पारी भी इंग्लैंड को हारने से नहीं बचा सकी। जैसे ही सिराज ने आखिरी विकेट के रूप में एटकिंसन को यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड किया, भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिराज दौड़ पड़े और भारतीय खिलाड़ी उन्हें गले लगाने के लिए दौड़ पड़े।
इंग्लैंड की दूसरी पारी
इंग्लैंड की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 106 रन पर बेन डकेट, जैक क्राउली और कप्तान ओली पोप के विकेट गंवा दिए थे। क्राउली 14 रन, डकेट 54 रन और पोप 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, इसके बाद ब्रुक जब 19 रन पर थे, तो सिराज ने उनका कैच छोड़ा था। इस जीवनदान का फायदा उठाकर ब्रुक ने 98 गेंद में 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 111 रन की पारी खेली। वहीं, रूट ने 105 रन बनाए। इन दोनों के बीच 195 रन की साझेदारी हुई। आकाश दीप ने ब्रुक और प्रसिद्ध ने रूट को आउट किया। जैकब बेथेल पांच रन बना सके। 337 रन पर रूट छठे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे थे। इसके बाद भारत ने इंग्लैंड को 30 रन और बनाने दिए और आखिरी के चार विकेट ले लिए।
भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 339 रन बनाए थे। दिन के आखिरी सत्र में अंपायरों ने लाइट मीटर से प्राकृतिक रोशनी को मापने के बाद खेल को रोकने का इशारा किया। खिलाड़ियों के मैदान से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी और मैदानकर्मियों को पिच को कवर से ढकना पड़ा। तब जेमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि ओवरटन ने खाता नहीं खोला था। वहीं, पांचवें दिन सिराज की घातक स्विंग और सीम का इंग्लैंड के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। इस मैच का दूसरा दिन (एक अगस्त) दिवंगत थोर्प को समर्पित था। इंग्लैंड के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले थोर्प का कई वर्षों से अवसाद और चिंता से जूझने के बाद पिछले साल निधन हो गया था।
भारत की पहली पारी
भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 109 गेंद की अपनी पारी में 57 रन बनाए थे। इसके अलावा साई सुदर्शन 38 रन , कप्तान शुभमन गिल 21 रन और वॉशिंगटन सुंदर 26 रन बनाकर आउट हुए थे। यशस्वी जायसवाल दो रन, केएल राहुल 14 रन, रवींद्र जडेजा नौ रन, ध्रुव जुरेल 19 रन बना सके। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने पांच विकेट और जोश टंग ने तीन विकेट लिए। क्रिस वोक्स को एक विकेट मिला।
इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाए। जैक क्राउली 64 रन, बेन डकेट 43 रन और हैरी ब्रुक 53 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ओली पोप 22 रन और जो रूट 29 रन बना सके। इसके अलावा जैकब बेथेल छह रन, जेमी स्मिथ आठ रन और गस एटकिंसन 11 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से सिराज और प्रसिद्ध ने चार-चार विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप को एक विकेट मिला।
भारत की दूसरी पारी
भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 118 रन की पारी खेली। अपनी 164 रन की पारी में उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, आकाश दीप के 66 रन बहुमूल्य साबित हुए। आकाश दीप ने नाइट वॉचमैन के रूप में 94 गेंद में 12 चौके लगाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 53 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने 53 रन की पारी खेली। इसके अलावा राहुल सात रन, सुदर्शन 11 रन और कप्तान गिल 11 रन बना सके। करुण नायर ने 17 रन की पारी खेली।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
करोड़ों की सरकारी जमीन पर होटल का कब्जा! अंबिकापुर निगम आयुक्त ने जारी किया कड़ा आदेश
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी