हरियाली छा गई कमोडिटी मार्केट में: सोना ₹1 लाख पार, चांदी रिकॉर्ड स्तर पर
व्यापार : स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया। सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये बढ़कर 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
कमजोर रुपये और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों ने सोने को सहारा दिया
कमजोर रुपये और शुक्रवार को निराशाजनक अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतों में काफी मजबूती रही। इन आंकड़ों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को समर्थन मिला और यह 3,355 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
टैरिफ संबंधी चिंताओं ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई
एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि टैरिफ संबंधी चिंताओं और रुपये में गिरावट ने तेजी को बढ़ावा दिया है। आने वाले सप्ताह में, निवेशक अपना ध्यान आगामी आरबीआई मौद्रिक नीति बैठक और अमेरिकी विनिर्माण आंकड़ों पर केंद्रित रखेंगे। यह निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस बीच, न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 3,363.83 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। हालांकि, विदेशी बाजारों में चांदी हाजिर 0.43 प्रतिशत बढ़कर 37.20 डॉलर प्रति औंस हो गई। मिराए एसेट शेयर खान के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना हाजिर 3,355 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद में जोखिम वाली संपत्तियों की बोली लगाई जा रही है। हालांकि, टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण भारतीय रुपये में तेज गिरावट से घरेलू सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना जंग का मैदान: भारत आ रहे 'एपामिनोडेस' जहाज पर हमला
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
करोड़ों की सरकारी जमीन पर होटल का कब्जा! अंबिकापुर निगम आयुक्त ने जारी किया कड़ा आदेश
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चरित्र पर कीचड़ उछालकर शादी से मुकरा आरोपी; जबलपुर के माढ़ोताल में सनसनीखेज मामला।
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी