ओवल में हिटमैन की सादगी ने जीता दिल, दर्शकों के साथ लाइन में लगे रोहित शर्मा
नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल मैदान में खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारतीय टीम की दूसरी पारी जारी है। हालांकि, इस मैच को देखने के लिए एक ऐसा शख्स पहुंचा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस मैच को देखने के लिए ओवल पहुंचे। वह स्टेडियम में एंट्री के दौरान गेट पर कैमरे में कैद हो गए। पिछले इंग्लैंड दौरे पर बतौर खिलाड़ी स्टेडियम में एंट्री लेने वाले हिटमैन को ओवल में लाइन में लगकर और टिकट दिखाने के साथ-साथ पहचान पत्र दिखाकर एंट्री लेनी पड़ी।
रोहित इन दिनों पत्नी रितिका और परिवार के साथ यूरोप टूर पर हैं। वह इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट देखने का फैसला किया। दो महीने पहले तक वह इस भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हुआ करते थे। हालांकि, मई में टेस्ट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया।
रोहित ने इंस्टाग्राम पोस्ट में सबसे लंबे प्रारूप से संन्यास का एलान किया था। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह वनडे खेलना जारी रखेंगे। टी20 अंतरराष्ट्रीय से रोहित पिछले साल ही संन्यास ले चुके हैं। हिटमैन की नजर 2027 वनडे विश्व कप पर है। रोहित एक आम आदमी की तरह स्टेडियम में एंट्री लेते देखे गए। यहां तक कि सिक्योरिटी स्टाफ भी उन्हें नहीं पहचान पाया।
रोहित ने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से और 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी साथियों को बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। इस प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं वनडे में भारत के लिए खेलना जारी रखूंगा। रोहित शर्मा को 2022 में भारतीय टेस्ट टीम का नियमित कप्तान बनाया गया था।
वहीं, बात करें ओवल टेस्ट की तो, भारत ने अपनी पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई। भरतीय टीम की दूसरी पारी जारी है। अगर भारत यह टेस्ट जीतने में कामयाब रहता है तो सीरीज को 2-2 से बराबर कर देगा। इंग्लैंड ने पहला और तीसरा टेस्ट जीता था। वहीं, भारत ने एजबेस्टन में जीत हासिल की थी। चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण