पेट्रोल नहीं मिला तो चाकू लहराया, टैंक के पास माचिस फेंककर दी धमकी
इंदौर : मध्य प्रदेश इंदौर जिले के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक खतरनाक घटना सामने आई। एक युवक ने बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंक दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दरअसल, पूरी घटना छोटा बांगड़दा रोड स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप की है। यहां तीन युवक बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जब कर्मचारियों ने हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल भरने से इनकार किया तो उनमें से एक युवक भड़क गया। उसने जेब से चाकू निकालकर कर्मचारी को डराने लगा। इतना ही नहीं गुस्से में उसने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए। स्थिति बिगड़ता देख पंप के अन्य कर्मचारी और ग्राहक वहां जमा हो गए। दबाव बढ़ता देख तीनों युवक मौके से भाग निकले।
पुलिस ने 2 युवकों को दबोचा
पेट्रोल पंप संचालक अमन शुक्ला ने तत्काल एरोड्रम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। क्योंकि माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंकने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कलेक्टर ने जारी किया है आदेश
गौरतलब है कि इंदौर कलेक्टर ने हाल ही में आदेश जारी किया था कि बिना हेलमेट किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह नियम सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली चोटों और मौतों को कम करने के लिए लागू किया गया है।
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
दक्षिण बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, 43 नक्सलियों ने डाले हथियार
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में सनसनी, मरीज की संदिग्ध मौत
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण