केरल आधारित ट्रस्ट पर ED जांच, सेबी अध्यक्ष ने धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ा रुख जताया
व्यापार : ईडी ने केरल के कासरगोड स्थित एक चैरिटेबल ट्रस्ट पर विदेशी मुद्रा अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) का मामला दर्ज किया है। ट्रस्ट पर एफसीआरए के कथित उल्लंघन के तहत विदेश से 220 करोड़ रुपये प्राप्त करने का आरोप है। यह जांच कुन्हाहमद मुसलियार मेमोरियल ट्रस्ट और उसके अध्यक्ष, एनआरआई इब्राहिम अहमद अली के खिलाफ की जा रही है।
ईडी ने कहा कि मामले के सिलसिले में गुरुवार को कासरगोड में दो स्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत तलाशी ली गई। ईडी के अनुसार ट्रस्ट को 2021 से इब्राहिम अहमद अली से 220 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त हुए। अली को ये धनराशि यूनिवर्सल लुब्रिकेंट्स एलएलसी नामक यूएई कंपनी से प्राप्त हुई थी।
सेबी ने वित्तीय धोखाधड़ी पर सख्त रुख अपनाया
बाजार नियामक सेबी ने वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे अनैतिक व्यवहार और प्रथाओं पर लगाम लगाने के लिए नियामक हस्तक्षेप से लेकर प्रवर्तन कार्रवाइयों तक, कई तरह के उपाय किए हैं। आगे भी हमारा ध्यान लगातार ऐसी धोखाधड़ी के प्रति निवेशकों की जागरूकता बढ़ाने पर रहेगा।
जेएसडब्लू सीमेंट ने आईपीओ का आकार घटाकर 3,600 करोड़ रुपये किया
जेएसडब्लू सीमेंट 7 अगस्त को अपना 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश करने जा रही है। सज्जन जिंदल की जेएसडब्ल्यू समूह की इकाई जेएसडब्लू सीमेंट ने इस निर्गम का कुल आकार पहले 4,000 करोड़ रुपये रखा गया था।
आईपीओ सार्वजिनक अभिदान के लिए 7 अगस्त को खुलेगा और 11 अगस्त को बंद होगा। प्रारंभिक शेयर बिक्री में 1,600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि निवेशक शेयरधारकों द्वारा 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर