खरीफ सीजन में रफ्तार पकड़ी बुवाई ने, कृषि विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल सकती है नई ताकत
व्यापार : इस सीजन खरीफ फसलों की बुवाई पिछले साल की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है। अनुसंधान फर्म आईसीआरए की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार अच्छे मानसून की बदौलत खरीफ की बुवाई 76 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जुलाई 2025 तक इसमें चार प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई।
अच्छे मानसून से रबी फसलों की भी बुवाई में वृद्धि की संभावना
जून और जुलाई के बरसात के महीनों में बोई जाने वाली खरीफ फसलें मुख्य रूप से मूंग, चावल और मक्का हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि अगस्त और सितंबर के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा का आईएमडी का पूर्वानुमान खरीफ फसलों की निरंतर बुवाई के लिए अच्छा संकेत है। साथ ही जलाशयों के दोबारा भरने से अक्टूबर से मार्च तक रबी सीजन के दौरान बुवाई को बढ़ावा मिलेगा।
आईसीआरए के अनुसार जुलाई 2025 के दौरान भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। पूरे दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान वार्षा की मात्रा दीर्घाधि औसत (एलपीए) के 106 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है।
जीवीए में 4.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद
फर्म को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के दौरान कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन की सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) वृद्धि लगभग 4.5 प्रतिशत होगी। इसके अलावा, वास्तविक ग्रामीण मजदूरी में वृद्धि जनवरी 2025 के शून्य स्तर से बढ़कर मई 2025 में चार प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे ग्रामीण उपभोग मांग को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
GVA यानी सकल मूल्य वर्धन। कृषि जीवीए का मतलब है कि कृषि क्षेत्र द्वारा उत्पादित वस्तुओं (जैसे अनाज, फल, सब्जियां) और सेवाओं (जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन) के कुल मूल्य को दर्शाता है। इसमें से बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि जैसे उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और सेवाओं की लागत को घटा दिया जाता है।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर