2000+ रन एक ही टीम के खिलाफ! जो रूट ने घर में रचा कीर्तिमान, ब्रैडमैन की बराबरी
नई दिल्ली : इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी देश में भारत के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट ने भारत के खिलाफ घर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। वह घरेलू धरती पर टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
किसी देश में भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारत के खिलाफ पहली पारी में जो रूट ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह किसी देश में भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रूट इंग्लैंड में 2006* टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 1893 रन बनाए। तीसरे स्थान पर शिवनरेन चंदरपॉल हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज में 1547 रन बनाए। जहीर अब्बास (1427-पाकिस्तान) और स्टीव स्मिथ (1396-ऑस्ट्रेलिया) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
रूट घरेलू धरती पर सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
जो रूट ने अब भारत के खिलाफ इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। सिर्फ डॉन ब्रैडमैन ने ही घरेलू टेस्ट में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ इससे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 2354 रन बनाए थे। रूट घर में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। रूट के नाम अब 7220* रन दर्ज हो गए। इस मामले में शीर्ष पर रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 7578 टेस्ट रन बनाए। तीसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने भारत में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 7216 रन बनाए। रूट पहली पारी में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए