सूरजपुर जिले को मिली डाइट की सौगात: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
रायपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। राज्य सरकार ने सूरजपुर में डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय जिले के शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर में डाइट की स्थापना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे सुधारों और संरचनात्मक विकास को नई गति देगी। यह निर्णय राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जिसके अंतर्गत हर जिले को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संस्थानों से सशक्त करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर मिलेगा प्रशिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण
डाइट की स्थापना से जिले के शिक्षकों को अब अन्य जिलों में प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उन्नत प्रशिक्षण और शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है। साथ ही यह संस्थान शिक्षक प्रशिक्षण के साथ-साथ शैक्षिक अनुसंधान एवं नवाचार का केंद्र भी बनेगा।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में डाइट की आवश्यकता को लेकर लगातार शासन से संपर्क बनाए रखा और इसकी स्वीकृति के लिए उच्च स्तर पर सक्रिय पैरवी की। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि,डाइट की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि सूरजपुर के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। मैं इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे स्वीकृति प्रदान की।
निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ, भूमि हो चुकी है चिन्हित
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि डाइट भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है और आवश्यक प्रक्रियाएं प्रारंभ हो गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
डाइट स्वीकृति की खबर से सूरजपुर जिले में उत्साह का वातावरण है। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएगा। सभी ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए