बुध और बृहस्पति की टकराहट कैसे बिगाड़ सकती है आपकी जिंदगी, जानें इसके आसान उपाय, पाएं सुख, सफलता और सम्मान
हमारी जिंदगी में ग्रहों का असर कई बार इतना गहरा होता है कि हम समझ ही नहीं पाते कि आखिर मुसीबतें क्यों आ रही हैं. ज्योतिष के अनुसार बुध और बृहस्पति जैसे ग्रह हमारी बुद्धि, इज्जत, रिश्ते और जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करते हैं, अगर इन ग्रहों की स्थिति सही हो तो इंसान को कामयाबी, सम्मान और सुख मिलता है, लेकिन जब ये ग्रह खराब होते हैं तो जिंदगी में कई तरह की परेशानियां घेर लेती हैं. आज हम बात करेंगे कि बुध और बृहस्पति हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं और इन्हें ठीक करने के क्या आसान उपाय हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं
बुध को सरल भाषा में समझें तो यह कांच जैसा है. जैसे घर में टूटा हुआ कांच अशुभ माना जाता है, वैसे ही बुध खराब हो जाए तो दिक्कतें आती हैं. बुध का सीधा संबंध व्यापार, बुद्धि, दांतों, बेटियों, बुआ और मासी जैसे रिश्तों से भी माना जाता है, अगर आपके दांत बार-बार खराब हो रहे हों या इन रिश्तों में तनाव हो रहा हो तो समझ लीजिए कि बुध मजबूत नहीं है. दूसरी ओर बृहस्पति को गुरु और बड़े बुजुर्गों का प्रतीक माना जाता है. यह ऑक्सीजन की तरह है जो जीवन में इज्जत, मान-सम्मान और स्थिरता देता है.
समस्या तब आती है जब बुध और बृहस्पति आपस में टकराव की स्थिति में आ जाते हैं, ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के कट्टर शत्रु माने जाते हैं. जब कुंडली में बुध और बृहस्पति का मेल सही नहीं होता, तो व्यक्ति के जीवन में ऐसे हालात बन जाते हैं कि उसके द्वारा लिया गया एक गलत कदम बड़े बुजुर्गों की इज्जत को नुकसान पहुंचा देता है. यही नहीं, बुध-राहु का योग भी कई बार परेशानी खड़ी कर देता है. ऐसे योग बनने पर व्यक्ति की बुद्धि भटक सकती है और रिश्तों में दरार आ सकती है.
जिन लोगों की कुंडली में बुध, चंद्रमा या मंगल कमजोर होते हैं, उन्हें नजर लगने और तंत्र-मंत्र जैसी चीजों का असर जल्दी होता है. मंगल के कमजोर होने पर व्यक्ति की खुशियों में बार-बार रुकावट आती है. कभी पार्टी का मजा बिगड़ जाता है, कभी खुशी के मौके पर अचानक परेशानी खड़ी हो जाती है.
अब सवाल है कि इन ग्रहों को मजबूत करने के लिए क्या किया जाए. सबसे आसान उपाय यह है कि आप नीम की लकड़ी से बनी कंघी का इस्तेमाल शुरू कर दें. यह उपाय खास तौर पर मंगल दोष को खत्म करने में मदद करता है. नीम की कंघी किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएगी. इसे रोजाना बालों में इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि इसे घर से बाहर कहीं भूलें नहीं. माना जाता है कि यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और आपको नजर लगने से बचाता है.
इसी तरह बुध को मजबूत करने के लिए घर में टूटा हुआ कांच न रखें, अगर कोई शीशा या कांच का सामान टूट जाए तो तुरंत हटा दें. रिश्तों को संभालें, खासकर बेटियों, बुआ और मासी जैसे रिश्तों को सम्मान दें. बुध से जुड़े ये रिश्ते मजबूत होंगे तो ग्रह भी अच्छा असर देने लगेंगे.
बृहस्पति को मजबूत करने के लिए बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना सबसे जरूरी है. उनसे आशीर्वाद लें और अगर संभव हो तो हर गुरुवार को पीले कपड़े पहनें या पीली दाल का दान करें, ये छोटे-छोटे उपाय धीरे-धीरे आपके जीवन में बदलाव लाते हैं और मुसीबतों से बचाते हैं.
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं