बिजली बिल में भारी कटौती, 64 लाख उपभोक्ताओं को विद्युत कंपनी की बड़ी सौगात
रायपुर: छत्तीसगढ़ के 64 लाख बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त के महीने में सौगात मिली है। इस महीने उपभोक्ताओं को बिजली का बिल कम देना होगा। बिजली कंपनी के एक फैसले से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।। उपभोक्ताओं के बिजली बिल में लगने वाला ईंधन और विद्युत क्रम समायोजन अधिभार में इस महीने कम करने का फैसला किया गया गया है। एफपीपीएएस कम होने से राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
दूसरे महीने कम की गईं दरें
लगातार दूसरे महीने ईंधन और विद्युत समायोजन अधिमार में कमी की गई है। जून महीने में उपभोक्ताओं ने जितना बिजली का बिल भरा होगा उसमें ऊर्जा प्रभार में 1.44 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी इस महीने के बिजली के बिल कम आएंगे।
क्या कहा विद्युत कंपनी ने
डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह छूट कम्प्यूटराइज्ड स्वत गणना प्रणाली से बिजली का बिल घटा देगी। जिसे अधिभार के कॉलम में जोड़ दिया जाएगा। बिजली के बिल में उपभोक्ताओं को यह दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि पॉवर कंपनी के बेहतर प्रबंधन और संयंत्रों के उत्पादव में संतुलन से यह अधिभार कम हुआ है। इससे हर उपभोक्ता बके बिल में कुछ राशि घटी हुई दिखाई देगी।
लोगों को मिलेगी राहत
हाल ही में छत्तीसगढ़ में बिजली के दर में वृद्धि की गई है जिस कारण से उपभोक्ताओं को अधिक बिजली का बिल देना पड़ता लेकिन कंपनी के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं को हल्की राहत मिलेगी।
बिजली बिल के वृद्धि का हुआ था विरोध
राज्य सरकार द्वारा बिजली के बिल में वृद्धि का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया था। कांग्रेस ने प्रदेशस्तर पर आंदोलन किया था। हालांकि कंपनी ने दावा किया था कि बिजली के बिल में जो वृद्धि की गई है उससे आम उपभोक्ताओं को ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि बिजली के नए दरों से किसानों को अलग किया गया था।
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा