विजय देवरकोंंडा की Kingdom डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कब आएगी? Netflix के साथ 50 करोड़ रुपये के समझौते की जानकारी
मुंबई : साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। जानिए कब और कहां देख सकेंगे‘साम्राज्य’...
किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 'किंगडम' के आधिकारिक तौर पर स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं। यानी सिनेमाघरों में रिलीज होने के चार हफ्तों बाद दर्शक इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। सब कुछ सही रहा तो 'किंगडम' इस महीने के आखिर तक नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू कर सकती है।
फिल्म 'किंगडम' या 'साम्राज्य'
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' को तेलुग भाषा में इसी नाम से रिलीज किया गया है, जबकि इसी फिल्म को हिंदी में 'साम्राज्य' के नाम से रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। इस फिल्म में विजय के अलावा भाग्यश्री बोरसे ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या ने सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज बैनर के तहत किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
किंडगम की कमाई
sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, 31 जुलाई को रिलीज हुई विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'किंगडम' ने पहले दिन गुरुवार बॉक्स ऑफिस पर 15.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। वहीं आज शुक्रवार को दूसरे दिन फिल्म ने 0.12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह आंकड़े पूरे दिन में बदलेंगे। बहरहाल, फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.87 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव