चीन ने ड्रोन से रचा नया इतिहास, एक साथ उड़ाए 11,787 ड्रोन, बना विश्व रिकॉर्ड
बीजिंग। चीन ने तकनीक के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश के चोंगक्विंग शहर में एक साथ 11,787 ड्रोनों को उड़ाकर एक अनोखा लेजर शो प्रस्तुत किया गया, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस शो के जरिए हवा में दुनिया की सबसे बड़ी ड्रोन से बनी तस्वीर तैयार की गई। यह आयोजन शहर के 28वें स्थापना दिवस पर किया गया था।
ड्रोन शो का मुख्य उद्देश्य चोंगक्विंग शहर की तरक्की, सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना था। शो के दौरान आसमान में उड़ते हुए ड्रोनों ने डॉलफिन, विशाल पेड़ और पहाड़ जैसे 3-डी आकार बनाए, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए। रात के समय हुए इस शो में रोशनी और तकनीक का अद्भुत मेल देखने को मिला।
गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने इस आयोजन को प्रमाणित करते हुए कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन इमेज डिस्प्ले है। इस रिकॉर्ड से चीन ने वैश्विक मंच पर ड्रोन तकनीक में अपनी श्रेष्ठता का एक और उदाहरण पेश किया है।
पहले भी बने हैं अनोखे रिकॉर्ड
ड्रोन से जुड़े रिकॉर्ड कोई नई बात नहीं है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर हुआ यह प्रदर्शन अभूतपूर्व रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ब्रैडबरी ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने सिर्फ 109 ड्रोनों की मदद से 3 मिनट में सबसे ज्यादा इमोजी आसमान में बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था। हालांकि चीन का यह नया रिकॉर्ड उस प्रयास को कहीं अधिक बड़े स्तर पर दर्शाता है।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश