Shefali Jariwala के अंतिम पलों का सहेली ने सुनाया आंखों देखा हाल
नई दिल्ली। कांटा लगा गर्ल यानी शेफाली जरीवाला का निधन सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। 42 साल की उम्र में शेफाली ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। हर तरफ बस यही चर्चा चल रही कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस का देहांत हो गया।
इस बीच शेफाली जरीवाला की सहेली पूजा घई ने 27 जून की उस काली रात का आंखों देखा हाल सुनाया है, जब शेफाली ने अपने अंतिम पलों में जिंदगी की जंग को हार गई थीं। आइए जानते हैं कि पूजा ने क्या कहा है।
क्या हुआ था 27 जून की रात?
हर कोई शेफाली जरीवाला के मौत के अलग-अलग कारणों को लेकर कयास लगा रहा है। लेकिन उसके पीछे का मुख्य कारण क्या था, वो तो शेफाली जरीवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही पता लगेगा। इस बीच शेफाली की क्लोज फ्रेंड पूजा घर ने विवेक लालवानी से बात करते हुए 27 जून की रात का पूरा मामला बताया है, जब उनकी दोस्त ने आखिरी सांस ली थी। उन्होंने कहा-
शेफाली जरीवाला की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हम उनके घर पहुंचे थे। पूरा घर बहुत अच्छे से सजा हुआ था, क्योंकि उन्होंने एक दिन पहले अपने घर में सत्य नारायण की पूजा करवाई थी। उपवास के बाद रात को शेफाली ने हर रोज की तरह डिनर किया और उनके पति पराग अपने डॉग को लेकर नीचे वॉक के लिए आए।
कुछ देर बाद घर की हेल्पर ने आकर पराग को बताया कि दीदी की तबीयत खराब हो रही है। पराग जबतक ऊपर पहुंचा, तब तक शेफाली की हालत खराब हो गई। उसकी प्लस चल रही थी, लेकिन आंखें नहीं खुल रही थी, उसकी बॉडी का वजन बढ़ गया था। आनन-फानन में पराग उसके लेकर हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन तब तक शायद देर हो गई थी और डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शेफाली लेती थीं एंटी एजिंग दवाए
पूजा घई ने उस मामले पर भी बात की है, जिसमें शेफाली जरीवाला के एंटी एजिंग ट्रीटमेंट की चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा- किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में इतना नहीं बोलना चाहिए। एक एक्ट्रेस के तौर पर आज के दौर में ऐसा हर कोई कर रहा है, ये बेहद कॉमन हो गया है। विटामिन सी ड्रॉप का इस्तेमाल हर सैलून में किया जा रहा है। कुछ IV टैबलेट का यूज करते हैं तो कुछ IV ड्रिप लेते हैं, उसने ली थी। वह एक बेहद बुरा दिन था।
इस तरह से पूजा घई ने शेफाली जरीवाला के निधन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि पूजा अब एक्टिंग से नाता तोड़ चुकी हैं और वह दुबई में रहती हैं। मौजूदा समय में वह भारत आई हुई हैं और इसी कारण वह अपनी दोस्त के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प
पर्दे के पीछे की कूटनीति: भारत और पाकिस्तान की ट्रैक-2 बैठक में क्या चल रहा है?
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
तकनीकी समिति ने ठुकराई अपील, फखर पर लगा बैन कायम
बंगाल की राजनीति में नया सियासी खेल: घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP-ममता टकराव
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
वैश्विक तनाव का असर, ब्रेंट क्रूड की कीमत 109 डॉलर के ऊपर
राजेन्द्र भारती की सदस्यता रद्द, उमंग सिंघार का BJP पर तीखा हमला
सरकार का बड़ा कदम या विवाद? महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष का विरोध जारी
अफीम खेती मामले में कार्रवाई के बाद अब बहाल हुईं अधिकारी
प्रेम विवाह के 3 साल बाद कपल की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
कोल लेवी केस में अदालत सख्त, जमानत अर्जी नामंजूर
“शुरुआती पलों का आनंद…” — हैली स्टैनफेल्ड का इमोशनल पोस्ट