लीक वीडियो में पहली बार दिखा Ramayana का राम-लक्ष्मण अवतार, रणबीर का अंदाज़ चर्चा में
नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो भागों में बनने वाली फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में, रामायण के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच स्नेह दिख रहा है। पौराणिक फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े सितारे रामायण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन और रोमांटिक रोल्स करने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार बड़े पर्दे पर किसी पौराणिक कहानी के कैरेक्टर को उतारेंगे। टीवी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।
रामायण के सेट पर हुई रैप-अप पार्टी
नितेश तिवारी रामायण को दो भाग में रिलीज कर रहे हैं, लेकिन वह फिल्म की शूटिंग पहले ही निपटा लेंगे। हाल ही में, फिल्म का एक शेड्यूल रैप-अप हुआ जिसकी पार्टी सेट पर हुई। रैप-अप पार्टी के दौरान रामायण के सेट पर केट काटा गया और इस दौरान ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच अच्छी बॉन्डिंग की झलक दिखाई दी।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर ने केट काटकर रवि दुबे को गले लगाया और फिर सेट पर नितेश तिवारी आते हैं और अभिनेता उन्हें केक खिलाते हैं। यह वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "राम-लक्ष्मण का बंधन। प्यार और विश्वास का अनुपम संगम। रामायण सेट। पहली झलक जल्द ही आएगी।"
कब रिलीज होगी रामायण?
रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 2026 की दीवाली पर सिनेमाघरों में आएगा और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा और केजीएफ स्टार यश कर रहे हैं। बाकी स्टार कास्ट की लिस्ट यहां देखें...
- रणबीर कपूर- राम
- साई पल्लवी- सीता
- यश- रावण
- रवि दुबे- लक्ष्मण
- काजल अग्रवाल- मंदोदरी
- सनी देओल- हनुमान
- बॉबी देओल- कुंभकरण
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश