नामी बिल्डर को झटका: 12 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई, तत्काल रोका गया निर्माण कार्य
शहर के हर जोन में बगैर नक्शा और नक्शा पास के विपरीत अवैध निर्माण कराने वालों के साथ ही अवैध प्लॉटिंग करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। ऐसे आंकड़े दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। निगम की नगर निवेश शाखा के आंकड़े बताते हैं कि 2020 से 2025 के बीच हर जोन में ऐसे मामले 200 से 300 तक सूचीबद्ध किए गए हैं।
जोन-7 ने कोटा-गुढ़ियारी रोड में जिन 6 दुकानों को अवैध घोषित कर शटर तोड़ने की कार्रवाई की थी, वहां तेजी से नए शटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन जोन के जिम्मेदार रोक लगाने नहीं निकले। वहीं दूसरी तरफ जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने सोमवार को वार्ड 1 में कार्रवाई करते हुए एक बिल्डर के 12 एकड़ के अवैध प्लॉटिंग प्रोजेक्ट पर जेसीबी चलवा कर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की।
शहर के बड़े बिल्डर भी अवैध प्लॉटिंग के कारोबार का जाल बिछाने में पीछे नहीं हैं। ऐसा ही मामला नगर निगम के जोन-8 के वार्ड एक में सामने आया है। कलेक्टर गौरव सिंह और आयुक्त विश्वदीप ने यह सख्त निर्देश सभी जोनों को दिए हैं कि अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाई जाए। इसी के तहत जोन-8 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिल्डर के 12 एकड़ की अवैध प्लॉटिंग के लिए बनाई गई सीसी रोड और मुरम रोड की खुदाई कराई। यह क्षेत्र नगर निगम के वीर सावरकर नगर वार्ड 1 में आता है, जहां तेजी से काम चल रहा था।
केडिया बिजनेस पार्क के पास बिछा दिया जाल
जोन-8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सूचना पर नगर निवेश की टीम के साथ पहुंचा। निरीक्षण के दौरान पाया कि वार्ड-1 वीर सावरकर नगर में केडिया बिजनेस पार्क के पास शहर का एक नामी बिल्डर बिना विकास अनुज्ञा लिए व बिना अनुमति के लगभग 12 एकड़ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने अवैध सीसी रोड एवं मुरुम रोड का निर्माण करा रहा था। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्य पर रोक लगाई। अब बिल्डर को नोटिस जारी कर एफआईआर कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच