कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ीं: 64 करोड़ कमीशन का आरोप, शराब घोटाले में स्पेशल कोर्ट में चालान दाखिल
शराब घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व आबकारी मंत्री एवं सुकमा विधायक को 64 करोड़ रुपए का कमीशन मिला। यह राशि विभिन्न स्रोत के माध्यम से लखमा तक विभिन्न चैनलों के माध्यम से पहुंचती थी। यह घोटाला सिंडीकेट बनाकर किया गया और इसमें लखमा भी शामिल थे। ईओडब्ल्यू ने प्रकरण की जांच करने के बाद विशेष न्यायाधीश की अदालत में सोमवार को 1167 पन्नो का चालान पेश किया। इसमें 1100 पन्नों में दस्तावेज और 67 पन्नों में घोटाले से संबंधित विस्तृत समरी दी गई है।
इसमें बताया गया है कि लखमा को 64 करोड़ का कमीशन मिला है। वहीं 18 करोड़ रुपए के निवेश और खर्च के दस्तावेजी साक्ष्य मिले हैं। आबकारी मंत्री रहते हुए 2019 से 2023 तक उनकी जानकारी में यह खेल चल रहा था। जिम्मेदार और संवैधानिक पद पर रहते हुए भी उन्होंने केवल अपने कर्तव्यों की घोर उपेक्षा करते हुए नीतिगत निर्णयों में हस्तक्षेप किया। साथ ही अधिकारियों की पदस्थापना, टेंडर और नगद लेन-देन की समानांतर व्यवस्था स्थापित कर विभागीय तंत्र को भ्रष्टाचार के माध्यम से संचालित किया गया। बता दें कि 2161 करोड़ रुपए के इस घोटाले में अब तक 3 पूरक चालान पेश किए जा चुके हैं।
संरक्षण में हुआ घोटाला
ईओडब्ल्यू ने 67 पेज की समरी में बताया है कि तत्कालीन आबकारी मंत्री के जानकारी और संरक्षण में सुनियोजित तरीके से घोटाला किया गया। इसमें विभागीय अधिकारी और ठेकेदार से लेकर अन्य रसूखदार लोग शामिल थे। उक्त सभी के द्वारा अवैध वसूली कर कमीशन में सभी को हिस्सेदारी पहुंचाई गई। लखमा ने अपने हिस्से की राशि को व्यक्तिगत एवं पारिवारिक हितों के लिए उपयोग कर भारी मात्रा में असम्यक लाभ अर्जित किया।
अब तक के विवेचना में मिले तथ्यो के आधार पर चालान पेश किया गया है। इस समय प्रकरण की जांच चल रही है। इस प्रकरण में 13 आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं घोटाले की रकम से कोंटा में बनवाए गए कांग्रेस भवन को अस्थाई रूप से अटैच किया गया है।
शराब घोेटाले में भेजे गए हैं जेल
इस घोटाले में कवासी लखमा के अलावा एपी त्रिपाठी, अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्ल्न अरविंद सिंह, उसके भतीजे अमित सिंह, दिलीप पांडेय, सुनील दत्त, दीपक दुआरी और विजय भाटिया को जेल भेजा गया है। वहीं विकास अग्रवाल उर्फ शुब्बू को फरार घोषित किया गया है। उक्त प्रकरण में विजय भाटिया को छोड़कर अन्य सभी के खिलाफ पहले ही चालान पेश किया जा चुका है।
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी
सरकारी योजनाओं से हटाए नाम, सचिव के कारनामे पर जांच