मध्य प्रदेश पर अगले 3 दिन भारी, तीन अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव
भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद से तेज बारिश का दौर जारी है. पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है. रविवार को भी भोपाल-इंदौर समेत 25 से अधिक जिलों में बारिश हुई. प्रदेश के 15 जिलों में आज सुबह से ही हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है. लेकिन मौसम में बन रहे अलग-अलग सिस्टम की वजह से अगले तीन दिनों में मध्य प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है. सोमवार को भी प्रदेश के 3 जिलों में अति से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट और 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
2 जून तक मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम
मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग तथा उससे लगे हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. इससे संबंधित एक साइक्लोन सर्कुलेशन भी ऊपरी हवा में 7.6 किलोमीटर की उंचाई पर बना हुआ है.
वहीं पूर्व-पश्चिमी एक ट्रफ लाइन दक्षिण राजस्थान और गुजरात के ऊपरी हवा में बने साइक्लोन सर्कुलेशन से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा में बने लो प्रेशर एरिया तक फैली हुई है. इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्यों के आसपास ऊपरी हवा में बन रहे तीन अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अगले 2 जून तक प्रदेश में मानसून का सिस्टम स्ट्रांग है.
आज रीवा, कटनी और डिंडौरी में अति से भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को रीवा, कटनी और डिंडौरी में अति से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 4.5 इंच से 8 इंच तक पानी गिर सकता है. इसके साथ ही गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इस दौरान इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जबकि प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.
1 जून को 13 जिलों में आरेंज अलर्ट, अति भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में एक जून को 13 जिलों में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले शामिल हैं. इसके साथ ही विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, अशोकनगर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर और मैहर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इन जिलों में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है.
2 जून को भी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी
प्रदेश के 12 जिलों में 2 जून को भी अति भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, रतलाम, देवास, शाजापुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना और दमोह शामिल हैं. इनके साथ ही नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगौन, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सतना, अनुपपुर, उमरिया, डिंडोरी, बालाघाट, सागर और मैहर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं 3 जून को तेज बारिश में कमी आने की संभावना है. लेकिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.
रविवार को ग्वालियर में हुई सबसे अधिक बारिश
रविवार को प्रदेश में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत 25 जिलों में तेज बारिश हुई. इनमें सबसे अधिक पानी ग्वालियर में 3 इंच दर्ज किया गया जबकि नर्मदपुरम में डेढ़ इंच, भोपाल में सवा इंच और बैतूल में आधा इंच बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा बालाघाट, शाजापुर, विदिशा, बड़वानी, सिवनी, नरसिंहपुर और सागर जिलों में भी बारिश हुई. जबकि सोमवार सुबह से विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल,हरदा, नरसिंहपुर, सागर, खंडवा और छिंदवाड़ा समेत 15 से अधिक जिलों में बारिश का दौर जारी है.
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई