मौत से पहले किस बारे में था शेफाली जरीवाला का लास्ट पोस्ट
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आईं शेफाली जरीवाला इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह जाएंगी, ये कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। जब 27 जून की रात को तकरीबन 11 बजे ये खबर सामने आई कि अब 'कांटा लगा' गर्ल का निधन हो गया है, तो फैंस और उनके फ्रेंड्स के लिए इस बात पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा था।
पहले शेफाली की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ये क्लियर हुआ कि उनका निधन बीपी लो की वजह से हुआ है। उनका अंतिम संस्कार 28 जून को हुआ। चलिए आपको बताते हैं कि मौत से पहले शेफाली जरीवाला की आखिरी पोस्ट क्या थी।
शेफाली जरीवाला की इंस्टाग्राम पर ये थी आखिरी पोस्ट
'मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं शेफाली जरीवाला की इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट फैंस को रुला देगी। उन्होंने अपनी मौत से 5 दिन पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जोकि उनका फोटोशूट था।
इस फोटोशूट में शेफाली ने सिल्वर रंग का ब्लिंग जंपसूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद ही ग्लैमरस लग रही थीं। हंसती-मुस्कुराती शेफाली की इस पोस्ट को देखने के बाद हर किसी को ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस कहीं नहीं गई हैं और अभी भी वह हमारे बीच में ही हैं। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, "ब्लिंग इट ऑन बेबी"।
शेफाली जरीवाला की हुई थी दो शादियां?
शेफाली जरीवाला को भले ही 'कांटा लगा' गाने से प्रोफेशनल लाइफ में तुरंत सक्सेस मिल गई हो, लेकिन निजी जिंदगी एक्ट्रेस की काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। उनकी पहली शादी मीट ब्रोज के हरमीत सिंह के साल 2004 में हुई थी, लेकिन 2009 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। तलाक के समय एक्ट्रेस ने पहले पति पर घरेलू दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था और साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
2009 में हरमीत से अलग होने के बाद शेफाली की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इस कपल ने साल 2014 में शादी कर ली। पराग शेफाली से काफी प्यार करते थे। वह इंस्टाग्राम पर भी काफी पोस्ट शेयर करते थे। पत्नी शेफाली की डेथ से पराग काफी टूट गए थे।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना