Jasprit Bumrah को आराम देने के फैसले पर भड़के AB De Villiers
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने के फैसले पर सहमति नहीं जताई।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने लीड्स में 5 विकेट से गंवाया। अब दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है।
इस टेस्ट से पहले कोच गौतम गंभीर ने जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बात की थी कि वह तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। अब उनके इस फैसले पर एबी डिविलियर्स ने बयान दिया है।
डिविलियर्स ने कोच गंभीर और भारतीय टीम मैनेजमेंट को निशाने पर लिया है। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का उदाहरण देकर बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने की सलाह दी।
Jasprit Bumrah के वर्कलोड मैनेजमेंट पर क्या बोले AB De Villiers?
दरअसल, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अपनी धरती हो या विदेशी सरजमीं हर जगह शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं। वह टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में वह सिर्फ तीन ही मैच (Ind vs Eng Test 2025) खेलेंगे।
उनके वर्कलोड को देखते हुए ये फैसला लिया गया है, लेकिन उन्हें आराम देने के फैसले पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रह चुके एबी डिविलयर्स ने सहमति नहीं जताई।
उन्होंने एक वक्त के महान गेंदबाज डेल स्टेन का उदाहरण देते हुए वर्कलोड मैनेज करने की बात कही। स्टेन भी जिस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा होते थे, तो वह सभी मैच खेलते थे। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,
"बुमराह संभवत: इस समय सभी फॉर्मेट में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज हैं। इसलिए यह फैसला करना काफी मुश्किल है कि उन्हें आराम देने का तरीका क्या है। मेरी राय में टेस्ट क्रिकेट खेल का सर्वोच्च प्रारूप है। ऐसे में बुमराह की सबसे ज्यादा जरूरत इस टेस्ट सीरीज में है कि वह पांचों मैच खेलें।"
उन्होंने आगे कहा कि हम डेल स्टेन के साथ यही किया करते थे। उन्हें कम महत्वपूर्ण टी20 और वनडे सीरीज में आराम दिया जाता था। स्टेन को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ उनके घर में बड़ी टेस्ट सीरीज के लिए तैयार रहने के लिए कहा जाता था। कुछ हद तक न्यूजीलैंड के खिलाफ भी, यह तब की रैंकिंग पर निर्भर करता था।
भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भी लगाए आरोप
पूर्व प्रोटियाज कप्तान AB De Villiers ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर खिलाड़ियों का सही से प्रबंधन नहीं करने का आरोप लगाया और कहा,
"तो, मुझे नहीं पता कि यह कुप्रबंधन था या शायद इसलिए कि वह हाल ही में चोट से वापस आए हैं, उन्होंने आईपीएल को वॉर्मअप चरण के रूप में देखा। शायद, बुमराह सर्जन के पास गया, जिसने उसे बताया आप पांच टेस्ट मैच नहीं खेल सकते। इसलिए, मेरा मतलब है कि आपको इसका सम्मान करना होगा और दिन के अंत में यह टीम इंडिया पर निर्भर है कि वह उसे अच्छी तरह से संभाले।"
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई