अदाणी ग्रुप से 6500 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद भागे इस सरकारी कंपनी के शेयर
नई दिल्ली। देश की महारत्न कंपनी, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL share) के शेयरों में तगड़ा उछाल देखने को मिला है। दरअसल, इस दिग्गज सरकारी कंपनियों के शेयरों में यह तेजी अदाणी ग्रुप से एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आई है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर 3 फीसदी की बढ़त के साथ 272 रुपये के स्तर पर खुले और 266 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। अदाणी ग्रुप ने इस सरकारी कंपनी को 6500 करोड़ का एक कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
बीएचईएल को 27 जून को अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पावर से 6 प्रमुख थर्मल पावर यूनिट्स के लिए महत्वपूर्ण उपकरण की सप्लाई और ऑपरेशन की निगरानी के लिए नया ऑर्डर मिला है।
किन सामानों की सप्लाई के लिए मिला ऑर्डर
बीएचईएल ने 27 जून को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसे अदानी पावर से 800 मेगावाट की 6 थर्मल इकाइयों के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। बीएचईएल ने एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से बताया कि बीएचईएल को अदाणी ग्रुप से मिले ₹6,500 करोड़ के कॉन्ट्रेक्ट में स्टीम टर्बाइन जनरेटर और सहायक उपकरणों की आपूर्ति करनी होगी। इसके साथ ही थर्मल पावर के निर्माण और कमीशनिंग के मेंटनेंस का काम शामिल है।
इस ऑर्डर के साथ बीएचईएल की प्रोजेक्ट पाइपलाइन में इज़ाफा हुआ है, और यह वित्त वर्ष 2024-25 में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। अप्रैल में कंपनी ऑर्डर फ्लो ₹92,534 करोड़ था।
कैसा रहा BHEL के शेयरों का प्रदर्शन
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 6 महीनों में 16 फीसदी रिटर्न डिलीवर किया, जबकि एक साल में 11 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया है। लेकिन, लंबी अवधि में इस स्टॉक ने करीब 600 फीसदी रिटर्न दिया है।
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई