लगातार क्यों बढ़ रहा मुकेश अंबानी की इस कंपनी के शेयरों का भाव
नई दिल्ली। जियो फाइनेंस के शेयरों में पिछले 7 दिनों से लगातार तेजी जारी है। इसकी वजह कंपनी से जुड़े लगातार पॉजिटिव डेवलपमेंट हैं। पिछले एक सप्ताह में यह शेयर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है। हाल ही में जियो फाइनेंस को ब्लैकरॉक के साथ म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने की मंजूरी मिली थी और बीते शुक्रवार को कंपनी के लिए एक और बड़ी खबर आई।
शुक्रवार, 27 जून को जियो ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की कंपनी के साथ जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग को ब्रोकरेज फर्म के रूप में ऑपरेशन शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। जियो फाइनेंस के शेयर आज भी तेजी के साथ 327 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
ब्लैकरॉक और जियो फाइनेंस में ज्वाइंट वेंचर
ब्लैकरॉक, अमेरिका की मशहूर एसेट मैनेजमेंट कंपनी है जो दुनिया की सबसे एएमसी भी है। यह कंपनी ज्वाइंट वेंचर के तहत जियो फाइनेंस के साथ म्यूचुअल फंड और ब्रोकिंग कारोबार शुरू करने जा रही है।
हाल ही में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपनी पेमेंट्स बैंक सब्सिडियरी में ₹190 करोड़ का निवेश किया है। इसके अलावा, इसने ₹104.54 करोड़ में जियो पेमेंट्स बैंक में भारतीय स्टेट बैंक की पूरी 17.8% हिस्सेदारी भी खरीद ली है।
जियो फाइनेंशियल के शेयरों ने जून में 14% का उछाल दिखाया है, जबकि मई में यह 10%, अप्रैल में 14.5% और मार्च में 9.5% की तेजी दिखा चुका है। वहीं, पिछले 5 सालों में जियो फाइनेंस के शेयर 52% रिटर्न डिलीवर कर चुके हैं।
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश
बाल-बाल बचे 16 लोग: नर्मदा में नाव पलटी, 5 बाइक डूबीं—4 युवकों की बहादुरी से टला हादसा
दिव्यांगता बनी ताकत: इंदौर की सपना शर्मा ने पैराताइक्वांडो में जीता चौथा स्वर्ण
चुनावी संग्राम तेज: ममता की EC से शिकायत, BJP पर प्रक्रिया प्रभावित करने के आरोप
अप्रैल से बढ़ेंगी कीमतें: ब्रेड, फुटवियर और जरूरी सामान पर 25% तक इजाफे की आशंका
धमकियां दिल्ली, भोपाल एम्स सहित कई अहम जगहों पर दी गईं
शहर में मीट-फिश बिक्री पर रोक, दुकानों पर लगा ताला
भोपाल के कई इलाकों में आज अंधेरा: 22+ एरिया में घंटों बिजली रहेगी गुल
शादी सीजन से पहले एमपी में गैस संकट! मांग डेढ़ लाख सिलेंडर रोज़, आधी ही हो रही सप्लाई
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
कम विजिबिलिटी बनी वजह: शिरडी में लैंडिंग फेल, फ्लाइट सूरत भेजी गई