Faf Du Plessis जैसा कोई नहीं! 40 की उम्र में रचा इतिहास
नई दिल्ली। मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2025) के लीग स्टेज के मैच अपने अंतिम पड़ाव पर है। 30 जून को लीग में टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें टेक्सास सुपर किंग्स की टीम ने 39 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई।
वहीं, एमआई न्यू यॉर्क को टूर्नामेंट में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा। मैच में पहले बैटिंग करते हुए टेक्सास की टीम के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस शतक के साथ ही MLC में इतिहास रच दिया।
Faf Du Plessis ने MLC में रचा इतिहास
दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 20वें मैच में टेक्सास सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 53 गेंदों पर 103 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 194 का रहा।
इस शतक को जड़ने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। ये MLC के मौजूदा सीजन में उनका दूसरा शतक रहा, इससे कुछ दिन पहले उन्होंने सैम फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ शतक जड़ा था।
वहीं, फाफ इस तरह इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 40 साल की उम्र के बाद दो टी20 शतक जड़े। साथ ही MLC में तीन शतक जड़ने वाले फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plessis 3 Hundreds MLC) पहले प्लेयर बन गए हैं।
इतना ही नहीं, ये बतौर कप्तान उनका 200वां टी20 मैच रहा, जिसमें उन्होंने शतक लगाया। अब वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने माइकल क्लिंगर और बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन दोनों कप्तानों ने टी20 में 7-7 शतक जड़े थे।
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव