बालाघाट में नक्सलियों पर कहर, रिकॉर्ड 10 एनकाउंटर; DGP का दावा – अंत नजदीक
इंदौर: मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना एक दिन दौरे पर इंदौर आए हुए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट को लेकर कई तरह की बातों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''बालाघाट में हमने प्रभावी कार्रवाई की है. 6 महीनों में 10 एनकाउंटर कर नक्सलियों को धराशायी किया है. निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में हम नक्सलियों का पूरी तरीके से खात्मा कर देंगे."
नक्सल आज की सबसे बड़ी समस्या
डीजीपी कैलाश मकवाना ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर कहा, नक्सल समस्या आज के समय की सबसे बड़ी आंतरिक सुरक्षा की चुनौती है. पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन के माध्यम से इस नक्सली समस्या को समाप्त करने को लेकर योजना बनाई जा रही है. छत्तीसगढ़ में काफी नक्सलियों को लेकर प्रभावी कार्रवाई की गई और कई एनकाउंटर किए गए.
बालाघाट क्षेत्र नक्सलियों से प्रभावित
उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में यह समस्या सीमित है. मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में थोड़ी बहुत नक्सली प्रभावित समस्या मौजूद है. सबसे ज्यादा बालाघाट क्षेत्र नक्सलियों से प्रभावित है. लेकिन वहां पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और हमारी हाफ फोर्स के माध्यम से 325 अलग से पद स्वीकृत हुए हैं. 850 लोगों का विशेष सहयोगी दस्ता है.
सूचना मिलते ही की जाती है कार्रवाई
कैलाश मकवाना ने बताया, "आप सभी को मालूम है कि गृह क्षेत्र में पद स्थापना नहीं मिलती है. लेकिन हमारे द्वारा बालाघाट में गृह क्षेत्र में पोस्टिंग दी जा रही है और उनके द्वारा जो सूचना दी जाती है उस पर कार्रवाई की जाती है. जितनी भी सूचनाएं मिलती हैं उसके आधार पर हम ऑपरेशन प्लान करते हैं. बालाघाट के हमारे सारे अधिकारी काफी मेहनत से काम कर रहे हैं और लोकल से लेकर सभी लोग हमारे टच में हैं.''
जैश-ए-मोहम्मद को नुकसान: मसूद अजहर के भाई की मौत, ट्रेनिंग कैंपों की थी जिम्मेदारी
उड़ान से पहले ईरानी विमान हुआ तबाह, भारत आने वाला था—अमेरिका की भूमिका पर सवाल
सावधान! वैशाख शुरू होने से पहले ये 5 वास्तु गलती नहीं सुधारी तो घर में बढ़ सकती है आर्थिक तंगी
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
केंद्र सरकार का अहम निर्णय: पेट्रोल पंपों से भी मिलेगा केरोसिन
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव