धड़ाम की आवाज के साथ रीवा में हादसा, बेकाबू बाइक ने रौंद डाले 3 जीवन
रीवा: गढ़ थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. इस हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका आईसीयू में इलाज जारी है. एक्सीडेंट की मुख्य वजह ओवरस्पीडिंग और बाइक चालक की लापरवाही बताई जा रही है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.
भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत
रविवार की दोपहर में नेशनल हाईवे 30 रीवा प्रयागराज मार्ग पर तेज रफ्तार में बाइक सवार जा रहा था. इसी बीच गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कलवारी गांव में सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 2 पुरुष और एक बच्ची शामिल है. मृतकों की पहचान लौरी गांव निवासी 24 वर्षीय सूरज गिरी, 46 वर्षीय रावेन्द्र साकेत सहित मासूम बच्ची के रूप में हुई है. बाइक सवार कटरा की ओर जा रहे थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के पिछले पहिए में फंस गई.
जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही मासूम
इस भीषण हादसे के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई. घटना के तुरंत बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी. सूचना पर गढ़ थाना पुलिस और एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस की टीम ने 108 एम्बुलेंस से मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. एक्सीडेंट में घायल बच्ची को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा में भर्ती कराया गया, जहां पर वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. वहीं पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है.
एक्सीडेंट का कारण पता लगा रही पुलिस
घटना को लेकर एडिशनल एसपी विवेक लाल ने कहा, "एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गई है. इसमें 3 लोगों की मारे जाने की सूचना मिली है, इनमें 2 पुरुष और 1 मासूम बच्ची है. वहीं सड़क दुर्घटना में 1 बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर घटना का वास्तविक कारण का पता लगाने में जुट गई है."
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन