पृथ्वी छोड़ रहे मुम्बई टीम
खराब दौर से गुजर रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अब किसी अन्य राज्य ये खेलना चाहते हैं। इसी कारण पृथ्वी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। पृथ्वी काफी समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। पिछले काफी समय से वह खराब दौर से गुजर रहे हैं और फिटनेस सहित कई अन्य कारणों से उनकी टीम प्रबंधन से नहीं पट रही। ऐसे में अब वह अपने गृह राज्य से दूर एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। वहीं एक रिपोर्ट में एमसीए की ओर से कहा गया है कि पृथ्वी को लेकर शीघ्र ही फैसला लिया जाएगा।
शॉ का पिछले कुछ सत्रों में चयनकर्ताओं के साथ भी विवाद रहा है। चयन समिति ने उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाये थे। इसी कारण शॉ को अपनी फिटनेस पर ध्यान देने को भी कहा गया था पर उन्होंने एमसीए की बातों पर ध्यान नहीं दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार शॉ को दो से तीन अन्य राज्यों से खेलने के अवसर मिल सकते हैं, इसी कारण वह एनओसी लेना चाहते हैं। वह 2025-26 के घरेलू सत्र के लिए किसी अन्य राज्य की टीम के साथ जा सकते हैं।
इससे पहले खराब फिटनेस रिपोर्ट के बाद उन्हें मुम्बई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम प्रबंधन ने तब एमसीए को बताया था कि शॉ का वजन अधिक है। इसके साथ ही उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए दो सप्ताह के विशेष फिटनेस कार्यक्रम में भी शामिल होने को कहा गया। वहीं बार-बार आगाह करने के बाद भी शॉ ने फिटनेस मापदंडों की उपेक्षा की। इसके बाद चयन समिति ने साफ कर दिया कि वह जब तक अतिरिक्त वजन कम नहीं कर लेते तब तक उन्हें लिया जाना संभव नहीं है। इसी कारण उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी टीम से भी बाहर कर दिया गया था। घरेलू और आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 2024-25 उन्होंने नौ मैचों में केवल 21.88 की औसत से केवल 197 रन बनाए थे। इसी खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें बीच सत्र में ही बाहर कर दिया गया था। पिछले आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा और ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार नीलामी से पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया था।
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा
RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
Stock Market Update: सेंसेक्स में 400+ अंकों की तेजी, निफ्टी 22800 के ऊपर
Rajendra Bharti की सदस्यता जाने से कांग्रेस की गणित बिगड़ी
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
CM Kisan Kalyan Yojana: जानें 14वीं किस्त की तारीख और स्टेटस चेक करने का तरीका
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
HC में सुनवाई का मौका नहीं मिला, SC पहुंचे कपिल सिब्बल
सुप्रीम कोर्ट से वेदांता को झटका: अदाणी की ₹14535 करोड़ बोली को मिली राहत
पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत नहीं रहे, प्रदेश में शोक की लहर
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का जलवा, तोमन कुमार बने चैंपियन