पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोशी नहीं रहे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे और लंदन में रह रहे थे, वहीं उन्होंने अंतिम सांसें लीं। दोशी ने साल 1979 से लेकर 1983 तक भारतीय टीम की ओर से 33 टेस्ट और 15 एकदिवसीय मैच खेलकर कुल 126 विकेट लिए थे। उन्होंने टेस्ट में 114 और एकदिवसीय में 22 विकेट लिए। 32 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दोशी उन नौ भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में भी पांच विकेट लिए थे।
दोशी क्रिकेट से संन्यास के बाद लंदन में बस गये थे। दोशी ने साल 1980 के दशक में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। गुजरात के राजकोट में जन्मे दोशी ने सौराष्ट्र और बंगाल के अलावा इंग्लैंड में वार्विकशायर और नॉटिंघमशायर की ओर से भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। उन्होंने 238 प्रथम श्रेणी मैचों में 898 विकेट हासिल किए। उन्होंने 59 लिस्ट ए मुकाबलों में 75 विकेट लिए।
उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे नयन दोशी ने सरे और सौराष्ट्र के लिए खेल है। दोशी के निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक व्याप्त है , कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जतायी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
दोशी बाएं हाथ के एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज थे। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से 33 टेस्ट मैचों में कुल 114 विकेट लिए जिसमें 5 बार पांच विकेट थे। इसके अलावा उन्होंने 15 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय भी खेले। वहीं एकदिवसीय में उनके नाम 22 विकेट हैं। उन्होंने 32 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करते हुए अपने छोटे से करियर में सभी को प्रभावित किया था। उनका काउंटी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन रहा है।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना