चौंकाने वाला नया लुक साझा किया रणदीप हुड्डा ने
मुंबई । हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपना एक चौंकाने वाला नया लुक साझा किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में रणदीप आधे गंजे नजर आ रहे हैं। एक्टर सिर के दोनों तरफ हल्के बाल मौजूद हैं, लेकिन बीच का हिस्सा पूरी तरह से खाली है।
अभिनेता का यह बिल्कुल अलग अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। रणदीप ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “इस मंगलवार के लिए कौन-सी चाय? सिर्फ कॉफी ही नहीं है, जो बन रही है!” इस कैप्शन ने यह संकेत भी दे दिया कि यह लुक किसी खास किरदार के लिए तैयार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह लुक उनके आगामी प्रोजेक्ट के ट्रायल से जुड़ा है, जिसकी शूटिंग रणदीप जल्द ही शुरू करने जा रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा हाल ही में सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया था। फिल्म में रणदीप के अलावा सैयामी खेर, रेजिना कैसांद्रा, जगपति बाबू, राम्या कृष्णन, विनीत कुमार सिंह, जरीना वहाब और अन्य कलाकार शामिल थे। रणदीप अब हॉलीवुड में भी अपने कदम और मजबूत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही सैम हार्ग्रेव निर्देशित फिल्म मैचबॉक्स में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जॉन सीना, जेसिका बील और दानई गुरिरा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
यह फिल्म 2026 में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा रणदीप हुड्डा युद्ध पर आधारित फिल्म ऑपरेशन खुकरी में भी मुख्य भूमिका में होंगे। यह फिल्म साल 2000 में पश्चिमी अफ्रीका में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक साहसिक सैन्य अभियान पर आधारित है। इस मिशन में रणदीप मेजर जनरल राज पाल पुनिया की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने उस समय 14वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के कमांडर के तौर पर ऑपरेशन की अगुवाई की थी।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना