फैंस का दिल जीत लिया सारा और इब्राहिम ने
मुंबई। इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट और कमेंट के जरिए एक बार फिर स्टार किड्स सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने फैंस का दिल जीत लिया। सारा ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक शायरीनुमा कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने अपने लुक, मूड और एल्बम लॉन्च के लिए तैयारियों को मज़ेदार अंदाज़ में बयां किया।
सारा ने अपनी पोस्ट में लिखा, लाल मेरे दिल का हाल है, आधी टाई आधे खुले मेरे बाल हैं, हाई हील्स में व्यस्त चल रही है, लेकिन एल्बम लॉन्च के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि वाह क्या सुर और ताल है, हमारे गाने सुनें और कोरस में कहें – कमाल है, कमाल है, कमाल है। सारा की इस क्रिएटिविटी पर उनके फैंस तो फिदा हुए ही, लेकिन सबसे दिलचस्प प्रतिक्रिया उनके छोटे भाई इब्राहिम अली खान की रही, जो फिलहाल लंदन में हैं।
इब्राहिम ने बहन की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, तुम्हारी याद आती है बहन, तुम्हारे बिना लंदन कड़वा है, मैं कोशिश करूंगा कि जल्दी वापस आऊं और फिर से हम अपनी लड़ाई शुरू करेंगे। शायरी लिखना शायद मेरे खून में है, और क्या बोलूं – मेरी बहन सब से कूल है। उनके इस जवाब ने यह साबित कर दिया कि दोनों की आपसी ट्यूनिंग सिर्फ तस्वीरों या वीडियो तक सीमित नहीं, बल्कि भावनाओं और रचनात्मकता में भी गहरी है। सारा और इब्राहिम अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ बिताए पलों की झलक साझा करते रहते हैं। हाल ही में अप्रैल में दोनों ने स्विट्जरलैंड में साथ छुट्टियां मनाईं थीं, जिसकी तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल हुई थीं।
वहीं मार्च में सारा ने इब्राहिम के जन्मदिन पर एक खास वीडियो पोस्ट कर उनके बॉलीवुड डेब्यू की सराहना की थी। उन्होंने लिखा था कि इब्राहिम हमेशा से उनके लिए एक स्टार रहे हैं और अब पूरी दुनिया उन्हें चमकते देखेगी। यह भाई-बहन की जोड़ी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी आपसी समझ, स्नेह और रचनात्मकता भी उन्हें बाकी से अलग बनाती है। बता दें कि बॉलीवुड की चर्चित स्टार किड्स सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अक्सर अपनी मज़ेदार और प्यारी केमिस्ट्री के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी
मंदिर हादसा: पुलिस ने चार पुजारियों को किया गिरफ्तार, 20 लोग आरोपी
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, रिजल्ट डेट को लेकर बड़ा अपडेट
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन