प्लेन हादसे के बाद ऑफिस में मना रहे थे जश्न, Air India ने चार अधिकारियों को किया बर्खास्त
नई दिल्ली। 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया प्लेन क्रैश हादसे के बाद पूरा देश सहम गया था। एक तरफ जहां इस हादसे के बाद पूरा देश गम में डूबा था, तो वहीं दूसरी ओर AISATS के कर्मचारी जश्न मना रहे थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अहमदाबाद हादसे के बाद का है, जिसमें कर्मचारी ऑफिस में नाचते-गाते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि AISATS एयर इंडिया और सिंगापुर की SATS लिमटेड की ग्राउंड हैंडलिंग जॉइंट वेंचर कंपनी है।
जश्न का वीडियो वायरल होने के बाद Air India ने AISATS के 4 वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा देने को कहा है। ये सभी अहमदाबाद में विमान क्रैश होने के कुछ दिन बाद पार्टी करते देखे गए। एयर इंडिया ने इसे संवेदनहीनता माना और कहा कि यह व्यवहार हमारे मूल्यों के अनुरूप है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
वहीं, शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में AISATS ने कहा, हम AI 171 हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के साथ खड़े हैं और गहरी संवेदन व्यक्त करते हैं। हाल ही में वायरल एक वीडियो को लेकर खेद प्रकट करते हैं। यह व्यवहार हमारे मूल्यों के अनुरूप नहीं है। हमने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। हम अपनी संवेदनशीलता, पेशेवर दृष्टिकोण और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। Air India ने स्पष्ट किया है कि ऑफिस पार्टे के आयोजन में प्रत्यक्ष रूप से शामिल चार वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
बता दें कि 12 जून को Air India AI 171 विमार अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के समय विमान में 241 लोग सवार थे। ये विमान एक मेडिकल हॉस्टल परिसर में गिरा था। हादसे में विमान में सवार 240 लोगों के अलावा मेडिकल हॉस्टल में रह रहे कुछ छात्र भी मारे गए थे।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं