महाजाम पर हल्ला मचा तो जाम खुलवाने दौड़े अफसर, गड्ढे भरे
इंदौर। जाम जानलेवा साबित हो चुके इंदौर के बाइपास पर लगे जाम को लेकर जब हल्ला मचा तो केबिनों ट्रैफिक सुधार के लिए बैठकें करने वाले अफसर बैैठक जाम खुलवाने दौड़े। इंदौर में भोपाल के जो अफसरों बैठकों में शामिल होने आए थे। लौटते समय जब वे जाम में फंसे तो अधिनस्थ अफसरों को उन्होंने झाड़ा। नतीजा शनिवार सुबह से ही अमला मौके पर जा पहुंचा। सोशल मीडिया पर मैसेज चलवाए गए कि जाम से अब लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन हकीकत यह थी कि लगातर दूसरे दिन भी वाहन रेंगते रहे। महाजाम के बीच अर्जुन बड़ौद गांव के पास सर्विस रोड पर गड्ढों में गिट्टी भरवाई गई और उसे दबाने के लिए बुलडोजर चले। इस कवायद का हल्का असर शाम को नजर आया। तीन-चार घंटे फंसने वाले वाहन एक-दो घंटे में निकलने लगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और वे मौके पर पहुंचे और पेचवर्क का काम देखा। ब्रिज के आसपास लगे बेरिकेड हटाकर उस हिस्से को भी वाहनों के चलने लायक बनाया गया,ताकि दो लेन में वाहन चल सके। एडीएम रोशन राय को अर्जुन बड़ौदा क्षेत्र में पूरी टीम के साथ तैनात किया और देवगराड़िया क्षेत्र में एसडीएम अजय शुक्ला खड़े थे, जबकि राऊ वाले हिस्से में एसडीएम राकेश परमार व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। अर्जुन बड़ौद गांव में ब्रिज निर्माण के कारण ट्रैफिक को सर्विस रोड पर शिफ्ट किया गया है। सर्विस रोड पर गड्ढे हो चुके है। यहां पेचवर्क किया गया है, लेकिन भारी वाहनों के कारण पेचवर्क भी ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा।
वाह को वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ानों
अर्जुन बड़ोद में दो दिन से लगा जाम बहला हो सके। इसके लिए मानपुर, देवगुराडि़या पर भारी वाहनों को रोका गया। चारपहिया वाहनों को भी उज्जैन होकर देवास की तरफ जाने का विकल्प दिया जा रहा था। अफसरों की कोशिश यही थी कि ब्रिज के आसपास वाहनों की कतार न लगे और घंटे से फंसे वाहन निकल सके,हालांकि शाम तक अर्जुन बड़ौद गांव के आसपास वाहनों की कतार नजर आई।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं