रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले चोर दबोचे गए, 1.43 लाख के मोबाइल किए जब्त
उज्जैन। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने देवास, विदिशा और महाराष्ट्र के रहने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.43 लाख रुपये कीमत के कुल 13 चोरी के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। तीनों आरोपी लंबी दूरी की ट्रेनों में वारदात को अंजाम दे रहे थे।
जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि ट्रेनों में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतों के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ट्रेनों से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल कर ली। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवास निवासी अजय उर्फ बारिक (35), विदिशा निवासी अनिल यादव (19) और महाराष्ट्र के पचोरा निवासी सुनील हाटगले (25) के रूप में हुई है।
ऐसे पकड़ा गया गिरोह
दो दिन पहले नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ टीम सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्चिंग कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन में सवार एक संदेहास्पद युवक दिखाई दिया, जो आरपीएफ जवानों को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसे पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय उर्फ बारिक पिता रूपसिंह चौहान (35) निवासी बड़ी चुरलाई] थाना बरोठ जिला देवास बताया। उसके पास से कुछ मोबाइल बरामद हुए, जो चोरी के निकले। आरपीएफ निरीक्षक योगेन्द्र पटेल ने मामला चोरी का होने पर आरोपी युवक को जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार के सुपुर्द किया। जीआरपी की टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो अजय ने ट्रेनों से 5 मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। वहीं, पूछताछ में उसके दो साथियों की जानकारी सामने आई। जीआरपी और आरपीएफ टीम ने दोनों की तलाश शुरू की और प्लेटफॉर्म नंबर 1 के बाहर पानी की टंकी के पास से अनिल यादव और सुनील हाटगले को गिरफ्तार किया।
चलती ट्रेन से करते थे चोरी
पुलिस ने बताया कि ये बदमाश एक्सप्रेस ट्रेनों में चढ़ते थे और यात्रियों के मोबाइल चुराकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो जाते थे। यह तरीका उन्हें पकड़ने में मुश्किल पैदा करता था। तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी पाटीदार ने बताया कि मोबाइल चोरी में शामिल अजय उर्फ बारिक का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी पकड़ा जा चुका है। उस पर जिलाबदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है, जो उसके पुराने अपराधों को दर्शाती है।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर