खत्म होगा पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार
नई दिल्ली। किसान भाई पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के इंतजार में हैं। सभी के मन में ये सवाल है कि आखिर किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी। कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि जून के आखिरी सप्ताह में PM Kisan Yojana की 20वीं इंस्टॉलमेंट किसानों के बैंक अकाउंट में आ जाएगी। लेकिन अभी तक पैसा नहीं आया है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार साल भर में 6 हजार रुपये की राशि 3 किस्तों में पात्र किसानों के खाते में भेजती है।
अब तक क्यों नहीं PM Kisan Yojna की 20वीं किस्त
PM-Kisan Samman Nidhi की 20वीं किस्त को लेकर अभी तक केंद्र सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। या कहें कि अभी आधिकारिक बयान जारी करके यह नहीं बताया गया है कि सम्मान निधि योजना की 20th Installment कब आएगी। शायद यही कारण है कि अभी तक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये नहीं आए हैं।
इस योजना की 19वीं किस्त फरवरी में आई थी। ऐसे में जून में 20वीं किस्त आ जाना चाहिए। लेकिन अब ऐसा लगा रहा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक PM Kisan Yojana की 20वीं किस्त आ सकती है। लेकिन अभी तक इस संबंध में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं जारी किया गया है तो इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
eKYC कराना है जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर आप एक पात्र किसान हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो 20वीं किस्त अटक सकती है। आपके खाते में 2 हजार रुपये नहीं आएंगे। इसलिए अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराई है तो इस काम को फटाफट निपटा लें। आप आधार के जरिए इसको अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं। लेकिन अगर मोबाइल से करने में समस्या आ रही है तो आप पास के CSC सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। अगर आप एक पात्र किसान हैं और अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है तो 20वीं किस्त अटक सकती है। आपके खाते में 2 हजार रुपये नहीं आएंगे। इसलिए अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराई है तो इस काम को फटाफट निपटा लें। आप आधार के जरिए इसको अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं। लेकिन अगर मोबाइल से करने में समस्या आ रही है तो आप पास के CSC सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर