Warren Buffett ने दान में दे दिए 51 हजार करोड़ रुपये
नई दिल्ली। दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेन बफेट ने रिकॉर्ड दान किया है। Warren Buffett ने गेट्स फाउंडेशन और चार फैमिली चैरिटी को बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathway) के 6 बिलियन डॉलर शेयर यानी 600 करोड़ डॉलर दान किए। इसकी कीमत करीब 51291 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार दान करने के बाद वॉरेन बफेट दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट से खिसक कर 6वें नंबर पर आ गए हैं।
रिकॉर्ड दान करने के बाद भी वॉरेन बफेट के पास अभी भी बर्कशायर के 13.8% शेयर हैं। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, शुक्रवार के दान से पहले उनकी $152 बिलियन की कुल संपत्ति ने उन्हें दुनिया का पांचवां सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया। दान के बाद बफेट छठे स्थान पर पहुंच गए।
Warren Buffett ने किसको दिया कितना दान?
वॉरने बफेट ने गेट्स फाउंडेशन को 9.43 मिलियन शेयर, सुजैन थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 943,384 शेयर। और अपने बच्चों हॉवर्ड, सूजी और पीटर द्वारा संचालित तीन चैरिटी संस्थाओं हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन में से प्रत्येक को 660,366 शेयर दान किए हैं।
5वें से छठे नंबर पर आए वॉरेन बफेट
फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार, शुक्रवार के दान से पहले वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति (Warren Buffett Net Worth) 152 बिलियन डॉलर थी। इस संपत्ति के साथ वह दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति थे और दान के बाद वह दुनिया के छठे सबसे अमीर हो गए। वॉरने बफेट ने पिछले साल जून में 5.3 बिलियन डॉलर का दान दिया था। इसके पिछले साल नवंबर में उन्होंने पारिवारिक चैरिटी के लिए 1.14 बिलियन डॉलर का दान दिया था।
2006 से करते आ रहे हैं दान
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार वॉरेन बफेट 20 सालो से दान करते आ रहे हैं। इन 20 सालों में इस साल का दान उनके द्वारा किया गया सबसे बड़ा दान है। वह साल 2006 से ही दान करते आ रहे हैं। 12.36 मिलियन बर्कशायर क्लास बी शेयरों (Berkshire Hathway Shares) के दान से बफेट का कुल दान बढ़कर 60 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया।
वॉरेन बफेट ने बदली थी अपनी वसीयत
दिग्गज निवेशक Warren Buffett ने 2024 में अपनी वसीयत बदली थी। वसीयत के अनुसार उनके मरने के बाद उनकी दौलत का 99.5% हिस्सा उनके बच्चों की देखरेख में एक चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया जाएगा। यह संपत्ति बांटने के लिए उनके बच्चों के पास एक दशक का समय होगा। इसमें उन्हें यह डिसाइड करना होगा कि यह पैसा कहां दिया जाएगा। उनके बच्चों में सूसी बफेट 71 साल की हैं, हॉवर्ड बफेट 70 साल के हैं और पीटर बफेट 67 साल के हैं।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर