143वीं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में केरल के ढोल और छत्तीसगढ़ के नृत्य ने बढ़ाई शोभा
कटनी। कटनी जिले में प्राचीन श्री जगन्नाथ स्वामी जी के मंदिर से 143वीं रथ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शामिल होने के लिए जिले के हजारों श्रद्धालुओं के साथ-साथ समाजसेवियों और जिम्मेदार अधिकारियों ने श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ महाराज, बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरी शोभायात्रा में केरल के प्रसिद्ध शक्ति ढोल की 20 सदस्यीय टीम के साथ छत्तीसगढ़ के चंदा मेलम, आदिवासी नृत्य और लोटा नृत्य की प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। जिसने यात्रा खूब शोभा बढ़ाई। श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली यात्रा लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबी थी, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और प्रसाद वितरण भी किया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु "जगन्नाथ का भात, जगत पसारे हाथ" के जयघोष करते हुए पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर रहे थे।
हालांकि, इस दौरान ट्रैफिक जाम जैसी बड़ी समस्या भी सामने आई। जाम में फंसे अमरीश तिवारी ने बताया कि “जगन्नाथ यात्रा वर्षों से निकलती आ रही है, लेकिन नगर निगम हर बार अपनी व्यवस्था और जिम्मेदारियों में विफल हो जाता है। इस बार भी शहरी क्षेत्र में जाम लग गया। मैं सुभाष चौक से आया हूं, वहां से लेकर मिशन चौक और बरगवां से जगन्नाथ चौक तक लगभग 3 किमी से भी ज्यादा लंबा जाम लगा हुआ है, जिसमें कई एंबुलेंस और आवश्यक कार्यों से जाने वाले लोग फंसे रहे।
नगर प्रशासन की लापरवाही और विकल्प मार्ग न बनाए जाने के चलते रथ यात्रा के दौरान गंभीर ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिसमें 2 एंबुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जानकारी मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड में कराकर पहले एंबुलेंस को निकाला गया। ट्रैफिक एएसआई अशोक सिंह ने बताया कि जगन्नाथ यात्रा के चलते अचानक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है। इसे हमारे 8 होमगार्ड और 4 ट्रैफिक कर्मियों ने मिलकर संभाला है।
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
नक्सल संगठन के नाम पर भेजा गया खौफनाक लेटर, पुलिस जांच में जुटी