तेज बारिश से सड़कों में आई दरार, जिम्मेदारों को खबर नहीं, राहगीरों को बचाने लोगों ने रखे पत्थर
शहडोल। शहडोल जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने शहर के मार्गों को खतरे में डाल दिया है। ग्राम जोरा के पास रीवा-शहडोल राज्य मुख्य मार्ग और ब्यौहारी-सीधी मुख्य मार्ग में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के कारण मार्गों में आई दरारें गहरी हो चुकी हैं और इससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती हैं। इस क्षेत्र में रहने वाले राम प्रकाश ने बताया कि हमने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई भी मौके पर निरीक्षण करने नहीं आया है। हम लोगों ने मिलकर सड़क के कटे हुए हिस्से पर पत्थर लगा दिए हैं, जिससे राहगीर हादसे का शिकार होने से बच सकें। सुरेश यादव ने बताया— "इस मार्ग का इस्तेमाल रोजाना हजारों लोग करते हैं। ऐसे में अगर सही समय पर कोई कदम नहीं उठाया गया, तो यह हमारे लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।"
बता दें कि जिले में हुई तेज बारिश के कारण कई निचले क्षेत्रों में जलभराव हो गया है और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक जिले में दो लोगों की मौत हो चुकी है। जैतपुर की कुनुक नदी में जल स्तर बढ़ गया है और नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुल के ऊपर से पानी बहने की स्थिति में मार्ग को बंद करने की पुलिस ने तैयारी कर ली है।
बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका
चारधाम यात्रा से पहले बड़ी खबर, केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बुकिंग 15 अप्रैल से
MP में दर्दनाक हादसे: डिंडौरी में ट्रक की चपेट, देवास में कार पेड़ से टकराई, 8 मृत
54 लाख की लागत से वार्ड 08-09 में सड़कों पर जगमगाएंगी लाइटें
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रोशनियों से जगमगा उठा बांद्रा सी लिंक
‘बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी,’ राष्ट्रगीत के अपमान को लेकर कांग्रेस पर बरसे CM Mohan Yadav
कुदमुरा रेंज में पहुंचा हाथियों का दल
लाडली बहना योजना: आज आएगी 35वीं किस्त, महिलाओं के खाते में 1500 रुपये