विदेश मंत्री ने लॉन्च की पासपर्ट सेवा 2.0, जानें ई-पासपोर्ट अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस
नई दिल्ली। कुछ साल पहले तक पासपोर्ट होना अपने आप में एक बड़ी बात थी। ज्यादातर हवाई यात्रा करने वाले लोग ही पासपोर्ट बनवाने की जहमत उठाते थे। मगर अब हर किसी के पास पासपोर्ट होना बेहद आम बात है। हवाई यात्रा से लेकर निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट बेहद मददगार साबित होता है। यही वजह है कि देश में पासपोर्ट की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
वहीं, पासपोर्ट का डेटा सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने भी पासपोर्ट 2.0 जारी करने का फैसला किया है। 24 जून 2025 को 13वें पासपोर्ट सेवा दिवस के दौरान विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी पासपोर्ट सेवा 2.0 लॉन्च किया है, जिससे पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है।
पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम
पासपोर्ट के लिए विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत पासपोर्ट बनवाना बेहद आसान हो गया है। डिजिटल दुनिया के इस युग में सरकार ने ई-पासपोस्ट (पासपोर्ट 2.0) जारी करना भी शुरू कर दिया। ई-पासपोर्ट में चिप लगी है और यह टेंपर प्रूफ भी है।
ई-पासपोर्ट के फायदे
- ई-पासपोर्ट की मदद से विदेश यात्रा में आसानी होगी। इससे लोगों को एअरपोर्ट पर कम इंतजार करना पड़ेगा और उनके लिए एक-देश से दूसरे देश जाना भी आसान हो जाएगा।
- ई-पासपोर्ट में लगी चिप में यूजर्स का निजी डेटा सुरक्षित रहेगा, जिससे कोई चाहकर भी डेटा के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकेगा।
- पासपोर्ट धारक की पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी भी चिप में सुरक्षित स्टोर की जाएगी।
- ई-पासपोर्ट ICAO के नियमों पर खरा उतरता है। ऐसे में यह पासपोर्ट पूरी दुनिया में मान्य होगा।
पुलिस वेरिफिकेशन भी हुआ आसान
पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के बाद लोगों को पुलिस वेरिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। ऐसे में दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को पासपोर्ट बनवाने में महीनों लग जाते हैं। इसके लिए विदेश मंत्रालय ने mPassport Police App लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से पुलिस वेरिफिकेशन महज 5-7 दिन में पूरा हो सकता है।
ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन?
1. सरकार की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं।
2. अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर आए हैं, तो सबसे पहले अपना नाम, जन्मतिथि और फोन नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कर लें। इसके बाद पोर्टल पर लॉग इन करें।
3. अभ ई-पासपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें और अपनी सारी पर्सनल डिटेल्स समेत ट्रैवल हिस्ट्री भी भर दें।
4. इसके बाद अपॉइंटमेंट लेने के लिए स्थानीय पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या फिर पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का विकल्प चुनें।
5. पासपोर्ट का शुल्क अदा के लिए UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट प्रोसेस पूरा करें।
6. अब अपनी सहूलियत के मुताबिक अपॉइंटमेंट की तारीख और समय का स्लॉट बुक कर लें।
7. चुने गए स्लॉट के अनुसार PSK या POPSK पर जाएं। इस दौरान अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज ले जाना न भूलें। यहां आपकी बायमैट्रिक लेने के बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
8. अगले कुछ दिनों में आपका पासपोर्ट पोस्ट से आपके दिए गए पते पर पहुंच जाएगा।
राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
पटना में लगे ‘फ्यूचर सीएम’ के पोस्टर, नीतीश कुमार के बाद निशांत की सियासी एंट्री के संकेत
कोर्ट परिसर के नजदीक बाइक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
कांगड़ा सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
नंद कुमार साय के बयान पर CM साय ने दी प्रतिक्रिया, बयान बना चर्चा का विषय
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश