'कन्नप्पा' की आंधी में चुपके से धनुष ने बॉक्स ऑफिस पर ला दी सुनामी
नई दिल्ली। साउथ और बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर पहचान बना चुके धनुष एक बार फिर अपनी फिल्म से बड़े पर्दे पर आग लगा रहे हैं। वह इस बार किसी एक्शन हीरो नहीं, बल्कि एक भिखारी की भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। उनकी लेटेस्ट मूवी कुबेरा (Kuberaa) पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने एक हफ्ते के अंदर ही शॉकिंग कलेक्शन कर लिया है।
धनुष स्टारर कुबेरा 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस दिन कुबेरा की भिड़ंत एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच फिल्मों से हुई। सबसे बड़ा क्लैश आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर के साथ हुआ। भले ही कमाई के मामले में आमिर की फिल्म आगे चल रही हो, लेकिन धनुष स्टारर क्राइम थ्रिलर भी कम पैसा नहीं छाप रही है।
पहली ओपनिंग में कुबेरा ने किया था धांसू कलेक्शन
कुबेरा एक हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। यह फिल्म जिस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, उस दिन इसने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। शनिवार और रविवार को कमाई में इतना जबरदस्त उछाल आया था कि इसने पहले वीकेंड में ही करीब 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। अब फिल्म को एक हफ्ते हो गए हैं और सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी इसका जलवा दिख रहा है।
धनुष की फिल्म ने दो दिन पहले ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। अब उसका लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, कुबेरा ने मात्र 7 दिन में दुनियाभर में 107.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का ओवरसीज में कलेक्शन 26.5 करोड़ रुपये है।
भारत में भी कुबेरा का जलवा
बात करें इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने अभी तक भारत में 71.5 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है। बीते दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.5 करोड़ रुपये था। जबकि इससे पहले का बिजनेस 3.35 करोड़ रुपये। अब देखना होगा कि शनिवार और रविवार को मूवी की कमाई में बढ़ोतरी होती है या फिर कन्नप्पा और मां के रिलीज होने से कुबेरा को बड़ा धक्का लगता है।
माफिया और अपराध को लेकर बयान से बढ़ा सियासी तनाव
पीड़िता को सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
संविधान संशोधन पर पीएम का आह्वान: ‘यह अवसर महत्वपूर्ण, इसे न खोएं’
बंगाल से असम तक सियासी टकराव: ममता को बुलावा, हिमंत का नॉनवेज पर बयान चर्चा में
मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल किया पहला स्थान
परिजनों ने शव रखकर किया सड़क पर जोरदार प्रदर्शन
आचार संहिता पर घमासान: स्मृति ईरानी और सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ TMC की शिकायत
आमिर हमजा पर हमला: लाहौर में गोलीबारी की घटना से मचा हड़कंप
लू और तेज धूप को देखते हुए लिया गया बड़ा फैसला
‘काले-पीले झंडे…’ टिप्पणी पर बवाल: DMK सांसद और स्पीकर आमने-सामने
कोर्ट से राहत नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने अनिल अंबानी की याचिका खारिज की
नाम बड़े, दर्शन छोटे! IPL 2026 में महंगे खिलाड़ियों का फ्लॉप शो, टीमों का बिगड़ा खेल