लौटकर आ रहा है अनुपमा का अतीत
नई दिल्ली। सीरियल अनुपमा की साल 2020 में शुरुआत तो बहुत अच्छी हुई थी, लेकिन अब रुपाली गांगुली का ये शो कई नेगेटिव कारणों की वजह से चर्चा में हैं। इस शो को अब तक ऐसे एक्टर्स अलविदा कह चुके हैं, जो कभी दर्शकों के फेवरेट हुआ करते थे। अधिकतर एक्टर्स के शो छोड़ने की वजह सीरियल की लीड एक्ट्रेस अनुपमा को बताया गया।
मसला यही पर खत्म नहीं हुआ, कुछ दिनों पहले अनुपमा के सेट पर भीषण आग लग गई, जिससे मेकर्स का काफी नुकसान हुआ। सीरियल भी टीआरपी में नंबर 1 से सीधा 2 पर आ गया, जिससे मेकर्स को तगड़ा झटका लगा। हालांकि, इन सब निराश करने वाली खबरों के बीच 'अनुपमा' को लेकर अब एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर फैंस उछल पड़ेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में एक एक्टर की री-एंट्री हो सकती है:
इस एक्टर को देख पूरी तरह शॉक्ड हो जाएंगी अनुपमा?
एक खबर के मुताबिक, हाल ही में शो का एक प्रीकेप सामने आया है, जिसमें प्रेम राही को डांस एकेडमी लेकर जाता है और उसे 'अनु डांस एकेडमी खुलवाकर सरप्राइज देता है। इतना ही नहीं दीवार पर अनुज की तस्वीर लटकी हुई है, जिसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए।
इस तस्वीर के बाद फैंस ने वायरल वीडियो पर अनुज उर्फ गौरव खन्ना से ये गुजारिश की कि वह शो में वापस लौट आए, क्योंकि उनके बिना ये शो अधूरा है। एक यूजर ने लिखा, "अनुज के बिना अनुपमा शो बिल्कुल ही अधूरा है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे ये याद नहीं आ रहा कि अनुज ने किस एपिसोड में ये कपड़े पहने हुए थे"।
इस प्रोमो को देखने के बाद यूजर्स को ऐसा लग रहा है कि "मेकर्स शो की गिरती टीआरपी को देखते हुए एक बार फिर से अनुज की वापसी करवा सकते हैं"।
गौरव खन्ना ने शो में वापसी को लेकर क्या कहा था?
आपको बता दें कि शो में लीप आने से पहले जब गौरव खन्ना ने ये शो छोड़ा था, तो उन्होंने ये हिंट दिया था कि वह शो में अगर ट्रैक बदलता है तो वापसी कर सकते हैं। आपको बता दें कि गौरव खन्ना को अनुज कपाड़िया के किरदार में फैंस ने काफी प्यार दिया था। वह अनुपमा के दूसरे पति के रूप में नजर आए थे।
भारत रत्न श्री डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की
पीएम मोदी बोले—देहरादून पर मां डाट काली की असीम कृपा बनी हुई है
शानदार प्रदर्शन के दम पर जीता यह सम्मान
सांस्कृतिक प्रसारण पर बवाल: पाकिस्तान में टीवी चैनल को मिला नोटिस
उपसभापति पद पर फिर हरिवंश का नाम आगे, सरकार विचार में, विपक्ष की आपत्ति तेज
यूपी सरकार ने बढ़ाया वेतन, जानिए नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर क्या होगा
मध्य प्रदेश में जनगणना की तैयारी तेज, महिलाओं की गोपनीयता पर सख्त नियम लागू
आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया शेयर
गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
बंगाल में राहुल गांधी की एंट्री से सियासत गर्म, पीएम मोदी की 8 रैलियों से बढ़ेगा मुकाबला?
मेडिकल स्टोर्स के जरिए मरीजों तक पहुंच रही थीं नकली दवाइयां
स्लो ओवर रेट नहीं, DRS और टाइम-आउट बढ़ा रहे मैच का समय
उत्तराखंड में दिखी पीएम मोदी की जबरदस्त दीवानगी, रैली में उमड़ा जनसैलाब
होर्मुज तनाव बढ़ा: चीन ने अमेरिका से कहा—हमारे व्यापार में दखल न दे
बड़ी खबर: सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के नए मुख्यमंत्री, औपचारिक घोषणा थोड़ी देर में
इन बीमारियों वाले लोग गर्मी में रहें सतर्क