हर्निया ने छीनी फिटनेस! नीरज को Inguinal तो सूर्या को Sports Hernia,
नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय बल्लेबाज और इंडियन क्रिकेट टीम के T20I के कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Surya kumar Yadav) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, क्रिकेटर ने जर्मनी में हुई अपनी एक सर्जरी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उन्होंने स्पोर्ट्स हर्निया (sports hernia in athletes) की सफल सर्जरी कराई है उन्होंने अपने हॉस्पिटल से अपनी फोटो शेयर कर यह भी बताया कि अब वह धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे। यह पहली बार नहीं है, जब कोई स्पोर्ट्स स्टार हर्निया से परेशान हुआ हो। इससे पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट के नंबर वन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी हर्निया का शिकार हुए थे।
इस समस्या की वजह से वह पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीतने से चूक गए थे। हालांकि, नीरज इंगुइनल हर्निया ( inguinal hernia symptoms) से पीड़ित थे। ऐसे में हमने मैक्स हॉस्पिटल वैशाली में ऑर्थोपेडिक्स एंड जॉइंट रिप्लेसमेंट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. अखिलेश यादव से बातचीत कर जाना कि हर्निया से जुड़ी इन दोनों कंडीशन में क्या अंतर है?
क्या एक ही है दोनों हर्निया?
डॉक्टर ने बताया कि स्पोर्ट्स हर्निया और इंगुइनल हर्निया (Sports Hernia vs Inguinal Hernia) एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन दोनों में बहुत अंतर है। स्पोर्ट्स हर्निया या एथलेटिक प्यूबल्जिया, कमर के हिस्से में होने वाली एक सॉफ्ट टिश्यू की चोट है जो फुटबॉल, हॉकी या टेनिस जैसे हाई इंटेंसिटी वाले खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों में पाई जाती है। वहीं, दूसरी ओर इंगुइनल हर्निया तब होता है, जब पेट के मौजूद ऑर्गन, जैसे आंतें, पेट की निचली दीवार के कमजोर हिस्से से बाहर निकलती हैं और कमर के पास एक उभार का कारण बनती हैं।
क्या हैं दोनों के लक्षण?
बात करें लक्षणों की, तो दोनों का समान लक्षण कमर में दर्द है, जो व्यायाम से और भी बदतर हो जाता है। लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया में, दर्द ज्यादा सामान्य और मांसपेशियों में होता है, जबकि इनगुइनल हर्निया में, यह दर्द एक उभरी हुई जगह से जुड़ सकता है, जो खांसने या उठने पर बढ़ जाता है।
बचाव और इलाज
इससे बचाव में कोर की मांसपेशियों को मजबूत करना, लचीला बने रहना और अचानक शरीर को ट्विस्ट न करना शामिल हैं। बात करें इलाज की, तो स्पोर्ट्स हर्निया के लिए फिजियोथेरेपी और आराम इसके शुरुआती उपचार हैं ,लेकिन अगर दर्द जारी रहता है तो, सर्जरी एक विकल्प है। दूसरी तरफ इंगुइनल हर्निया के लिए, सर्जरी अक्सर लास्ट ऑप्शन होती है, खासकर अगर हर्निया दर्दनाक हो या इसका आकार में बढ़ गया हो।
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
क्या बीमारी की जानकारी के लिए एआई पर भरोसा करना सही है?
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।
क्या जेल जाएंगे बंग सी-ह्युक? 2019 के शेयर घोटाले में फंसी के-पॉप की सबसे बड़ी हस्ती।
भायखला में सनसनी: पूर्व क्रिकेटर के ससुर पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, जांच में जुटी मुंबई पुलिस।
उज्जैन में निंजा का आध्यात्मिक अनुभव, महाकाल दरबार में छलके आंसू
100 करोड़ी महागाथा: भारी-भरकम बजट और सितारों की फौज के साथ आ रही है ‘राजा शिवाजी’।