भारतीय अंडर-19 विकेटकीपर बल्लेबाज Harvansh Singh ने इंग्लैंड की उड़ाई धज्जियां
नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हरवंश सिंह पंगालिया ने मंगलवार को इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ अभ्यास मैच में तूफानी शतक जड़ा।
पंगालिया पारी के 36वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए, जब भारत का स्कोर 251/7 था। उन्होंने अंबरिश के साथ 126 रन की शतकीय साझेदारी की।
अंबरिश ने सिर्फ 47 गेंदों में 72 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और पवेलियन लौटे। तब पंगालिया 33 गेंदों में 47 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अगली गेंद पर चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
पंगालिया का आया तूफान
पंगालिया ने आखिरी के तीन ओवरों में अपना आक्रामक रूप दिखाया। उन्होंने मैनी लुम्सडेन द्वारा किए पारी के 48वें ओवर में लगातार दो छक्के जमाए। फिर लुम्सडेन से लगातार दो नो बॉल डाली।
अगले ओवर में मैथ्यू फिरबैंक की गेंद पर पंगालिया ने एक और छक्का जमा दिया। आखिरी ओवर में पंगालिया ने इंग्लैंड के होश उड़ा दिए। उन्होंने लुम्सडेन की गेंद पर पहले चौका जमाया और फिर तीन गगनचूंबी छक्के जड़े।
हरवंश सिंह पंगालिया ने सिर्फ 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। ध्यान देने वाली बात है कि हरवंश का दूसरा अर्धशतक केवल 18 गेंदों में बना।
भारत की विशाल जीत
भारत ने पंगालिया की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 442 रन बनाए। सौराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने सात चौके और छह छक्के जमाए थे।
कौन हैं हरवंश सिंह?
हरवंश सिंह गुजरात के छोटे से शहर गांधीधाम के रहने वाले हैं। हरवंश अपने पिता दमनदीप और चाचा कुंवरजीत सिंह को क्रिकेट खेलते हुए देख बड़े हुए। उल्लेखनीय है कि दमनदीप और कुंवरजीत दोनों विकेटकीपर थे। अब हरवंश का परिवार कनाडा में बस गया है। उनके पिता ब्रेंपटन में ट्रक चलाते हैं।
हरवंश गांधीधाम में अपनी मां के साथ रहते हैं और उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वो एक दिन उन्हें देश बुला लेगा। दमनदीप ने कभी नहीं सोचा था कि युवराज सिंह के छह छक्के उनके बेटे को इतना प्रभावित कर देंगे कि वो देश का प्रतिनिधित्व करने की ठान लेगा।
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
महिलाओं के सम्मान पर राजनीति? विपक्ष पर BJP का वार
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अमित जोगी की सजा पर लगी रोक
कृष्णानगर में पीएम मोदी का वार, बोले- 4 मई को बीजेपी की जीत तय
बंगाल चुनाव में SIR पर घमासान, सियासत गरमाई
नकाबपोश बदमाशों का आतंक, युवक से सोने की चेन और मोबाइल लूटा
समर स्किन केयर: भीषण गर्मी में भी बरकरार रहेगी चेहरे की चमक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स
CG Board Students के लिए खुशखबरी, रिजल्ट कभी भी जारी संभव
IPL में अनुशासन तोड़ने पर बर्गर को भुगतना पड़ा खामियाजा
थकान होगी छूमंतर: ऑफिस से लौटकर 20 मिनट अपनाएं यह तरीका, शरीर में आएगी ताजगी।
धूप में चक्कर आए तो न हों परेशान: ये 5 आसान तरीके आपको तुरंत देंगे राहत।
श्रीनगर में आतंकियों का खौफनाक प्लान फेल, महिला सहयोगी सहित 4 पकड़े गए
चोट को दी मात: कोहनी और कंधे की समस्या से उबरे मिचेल स्टार्क, डीसी कैंप से जुड़ने को तैयार