एक्शन-कॉमेडी फिल्म का पैसा वसूल टीजर आउट
नई दिल्ली। 2012 में अजय देवगन की एक्शन कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस मूवी ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। अब 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 आ रहा है, जिसकी अनाउंसमेंट पहले की जा चुकी है।
अब अजय देवगन की तरफ से अपनी इस अपकमिंग मूवी का लेटेस्ट टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। आइए एक नजर सन ऑफ सरदार 2 के टीजर पर डालते हैं।
सामने आया सन ऑफ सरदार 2 का टीजर
बीते दिनों से अजय देवगन लगातार सन ऑफ सरदार 2 के पोस्टर्स के रूप में फिल्म से जुड़े लेटेस्ट अपडेट साझा करते हुए नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म के लेटेस्ट टीजर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किया है। सन ऑफ सरदार 2 के इस टीजर को देखकर ये साफ पता लगा रहा है कि ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर होने वाली है। इस बार जस्सी रंधावा पंजाब नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचाता हुआ नजर आएगा।
टीजर में दिखाया है कि एक विदेशी शादी के चक्कर में जस्सी फंस जाता है और सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स यहीं से शुरू होते हैं। 49 सेकंड का फिल्म का ये टीजर प्रोमो काफी एंटरटेनिंग है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
सन ऑफ सरदार 2 के इस टीजर में आपको फिल्म की पूरी कास्ट की झलक देखने को मिल रही है, जिनमें अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, बिंदु दारा सिंह, शरत सक्सेना, रवि किशन, संजय मिश्रा और मुकुल देव जैसे कई कलाकार शामिल हैं, जो सन ऑफ सरदार 2 से फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी सन ऑफ सरदार 2
टीजर सामने आने के बाद हर कोई सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज का इंतजार कर रहा है। गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो अगले महीने 25 जुलाई को अजय देवगन की ये नई फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध