सिद्धी के जंगल से आई खुशखबरी, बाघिन 'मौसी' अपने शावकों संग दिखी ममता लुटाते
Sidhi। मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रकृति का एक अनोखा और दिल को छू लेने वाला दृश्य सामने आया है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे, बाघिन T28 जिसे 'मौसी' के नाम से जाना जाता है, अपने चार शावकों से दोबारा मिल गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, करीब दो महीने पहले, बड़े होने के बाद ये शावक अपनी मां T28 'मौसी' से अलग हो गए थे। अब दोबारा उनकी मुलाकात ने सभी का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सभी शावक मौसी मां के साथ अटखेलियां कर रहे हैं और वह भी उन्हें स्नेहपूर्वक प्यार जता रही है।
T28 की कहानी है खास
साल 2022 में T28 की बहन T18 की एक ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद T28 ने उसके तीन अनाथ शावकों को गोद ले लिया था। पहले से ही अपने तीन शावकों की मां T28 के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन उसने ममता और साहस के साथ सभी छह शावकों की परवरिश की। न केवल उन्हें जीवित रखा, बल्कि जंगल में जीने की कला भी सिखाई।
वन विभाग ने बताया संरक्षण की सफलता
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पुनर्मिलन संजय टाइगर रिजर्व में संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि T28 और उसके शावकों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। यह वीडियो न केवल T28 की ममता को उजागर करता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि बाघ जैसे क्षेत्रीय प्राणी भी पारिवारिक बंधन को महत्व देते हैं।
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
पहलगाम बरसी से पहले गरजी इंडियन आर्मी, पाकिस्तान को सख्त संदेश
BRTS हटने के बाद भी नहीं सुधरी इंदौर की ट्रैफिक व्यवस्था, हाई कोर्ट नाराज
खुशी से मातम में बदली कहानी, भोज के बाद लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
खुशियों के बीच हिंसा, शादी समारोह में चली धारदार हथियार
“पूरा बंगाल तैयार है बदलाव के लिए”, अमित शाह का बड़ा चुनावी दावा
तेज प्रताप का बड़ा दावा, RJD में टूट के संकेत, सियासी पारा चढ़ा
DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, यातायात पूरी तरह प्रभावित
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
चेन्नई मैच की इनसाइड स्टोरी: 5वें ओवर में दी गई नो-बॉल और वाइड ने खोले फिक्सिंग के गहरे राज।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध