अजय देवगन की रेड 2 रिलीज के साथ Netflix से हुई बहुत बड़ी गलती
नई दिल्ली। 1 मई को थिएटर में दस्तक देने वाली इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही रेड 2 को लेकर अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ। फाइनली डेढ़ महीने से ज्यादा लंबे इंतजार के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ चुकी है।
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर अपना 75वां केस सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं। रेड 2 को नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल ऑडियंस के लिए रिलीज किया गया है, यानी कि विदेशी फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार की इस मूवी को देख सकते हैं। हालांकि, मेकर्स और नेटफ्लिक्स का एक फैसला इंडियन ऑडियंस को थोड़ा आहत कर सकता है:
नेटफ्लिक्स पर सिर्फ इन भाषाओं में रिलीज हुई रेड 2
सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर क्राइम ड्रामा फिल्म 'रेड 2' हिंदी के अलावा स्पेनिश और पुर्तगाली भाषाओं में भी उपलब्ध है। ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर रेड 2 की रीच को एक्सपेंड करने के लिए मेकर्स ने वहां की लोकल भाषा में फिल्म को डब करवाया है, ताकि विदेशी ऑडियंस आसानी से इस फिल्म का आनंद ले सके, जबकि भारत में ये फिल्म सिर्फ हिंदी दर्शकों के लिए उपलब्ध है।
अजय देवगन के भारतीय फैंस खास तौर पर साउथ ऑडियंस का इस बात को लेकर दिल टूट सकता है कि मेकर्स ने इसे तमिल से लेकर तेलुगु-कन्नड़ और मलयालम किसी भी भाषा में डब नहीं करवाया है और विदेशी ऑडियंस को तव्वजो दी है।
अमय पटनायक बनकर फिर जीता था सबका दिल
अजय देवगन 5 साल बाद पर्दे पर इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक बनकर लौटे थे। उनके साथ मूवी में रिश्ते देशमुख और वाणी कपूर नजर आए थे, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। टी-सीरीज के बैनर तले बनी रेड 2 में रितेश देशमुख दादा भाई की नेगेटिव भूमिका अदा करते हुए दिखाई दिए थे।
रेड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी 56 दिनों तक थिएटर में लगी रही और फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 173.33 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 237.34 करोड़ थी। अब मेकर्स इस सफल फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की तैयारियों में जुट गए हैं।
बाबा बागेश्वर के बयान पर सियासी तूफान, कई सवाल खड़े
राजनीतिक बयानबाजी तेज, उषा ठाकुर के शब्दों पर बवाल
सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी जांच, लोगों से सतर्क रहने की अपील
IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
कोर्टरूम में टिप्पणी को लेकर हंगामा, महिला वकील नाराज
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल
1000 पेड़ों की जगह बचे सिर्फ 50, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोली पोल
रायपुर में ट्रैफिक का कड़ा पहरा, नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं
MP Education News: ग्वालियर में नई यूनिवर्सिटी से युवाओं को फायदा
डबल मर्डर केस में नया मोड़, रिश्तों की उलझनें सामने आईं
धार्मिक पहचान पर विवाद, BJP ने कांग्रेस सरकार को घेरा
श्रीसंत का बड़ा फैसला: हरभजन से दूरी, इंस्टाग्राम पर ब्लॉक