आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की सालाना बैठक 4 से 6 जुलाई तक होगी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सालाना राष्ट्रीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस साल 4 से 6 जुलाई के बीच दिल्ली ऑफिस बैठक केशव कुंज में होगी। अगले साल संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इस लिहाज से यह बैठक काफी अहम है। इस बैठक में सभी प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक भाग लेंगे। आरएसएस ने अपने संगठनात्मक ढांचे के अनुसार देश को 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों में बांट रखा है।
बैठक में संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के संगठन मंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, डॉ कृष्णगोपाल सहित सभी सह सरकार्यवाह, सभी राष्ट्रीय स्तर के कार्य विभाग प्रमुख और अन्य कार्यकारी परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे। बैठक के एजेंडे में अप्रैल से जून के बीच हुए प्रशिक्षण शिविरों की रिपोर्ट और समीक्षा,अगले साल संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की तैयारी और अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विजयादशमी (2 अक्टूबर ) से शुरू हो जाएंगे।
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद
ममता के भाषण के बाद बिगड़े हालात, भवानीपुर में झड़प
केदारनाथ-बद्रीनाथ में उमड़ा जनसैलाब, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस का एक्शन