जुआ में जब सब कुछ हार बैठा तो पत्नी दांव पर, जुआरी दोस्तों ने किया दुष्कर्म
इंदौर: महाभारत में जिस तरह पांडव ने द्रौपदी को दांव पर लगाया था ठीक वैसा ही वाक्या इंदौर से आया है. यहां भी एक पति ने अपना सब कुछ जुए में हारने के बाद अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया. पत्नी को जुए में हारने के बाद पति ने महिला को अपने जुआरी दोस्त के सामने पेश किया. जिसके बाद जुआरी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने इसकी शिकायत इंदौर महिला थाने में शनिवार को दर्ज कराई है. बता दें कि पीड़ित महिला धार जिले की रहने वाली है.
पति ने जुए में पत्नी को दांव पर लगाया
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि "मेरा पति जुए खेलने का आदी है. जब भी वह जुआ खेलता है और उसमें हार हो जाती है तो वह मुझे भी दांव पर लगा देता है. पिछले दिनों जब वह अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था तो वह जुए में सब कुछ हार गया. इसके बाद उसने मुझे भी दांव पर लगा दिया. इसके बाद उसने मुझे जुए में हारने के कारण दोस्त के यहां भेजा. जहां मेरे पति के दोस्त ने मेरे साथ दुष्कर्म किया."
दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि "मेरा पति जुए में हारने के बाद कई बार उसे दिल्ली भी भेज चुका है. वहां पर उसके जुआरी दोस्तों ने उसका शारीरिक शोषण किया. लगातार पति की हरकतों से परेशान होकर पति की शिकायत इंदौर में महिला थाना पुलिस से की." पुलिस ने मामले में पीड़िता के पति और उसके जुआरी दोस्त सहित अन्य लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
इंदौर पुलिस ने शून्य पर किया मामला दर्ज
बता दें कि पीड़िता मूल रूप से धार की रहने वाली है. इंदौर महिला थाना पुलिस ने इस मामले में शून्य पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जानकारी धार पुलिस को दे दी है.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि "प्रारंभिक तौर पर इंदौर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच को लेकर केस धार पुलिस को सौंप दिया है. अब इस पर मामले में धार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी."
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद