योग दिवस पर खास पहल: कुष्ठ रोगियों ने किया योग, नेत्रदान का लिया प्रण
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के गांधीनगर कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों ने भी योगाभ्यास किया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी कुछ अलग करते हुए इंदौर से पहुंचे अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) ने योग दिवस को कुष्ठ रोगियों के बीच मनाने का निर्णय लिया। आश्रम में योग को एक सच्चे आत्मिक अनुभव के रूप में मनाया गया। कृष्णा गुरुजी पिछले 11 वर्षों में उन वर्गों के बीच योग को पहुंचाया है, जिन्हें समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है।
इन आसनों का कराया अभ्यास
गुरुजी ने सबसे पहले योग प्रार्थना राष्ट्रगान के साथ कराई और फिर दिव्यांगों के लिए अनुकूल प्राणायाम कराए। ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, भ्रामरी, नाड़ी शोधन, पितृ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
विज्ञापन
श्वास और ऊर्जा के माध्यम रोग होता है दूर
इस दौरान कृष्णा गुरुजी ने हीलिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने हीलिंग को भी योग का ही एक रूप बताया, जिसमें श्वास और ऊर्जा के माध्यम से रोग को बाहर निकाला जाता है। उन्होंने सभी रोगियों को Divine Astro Healing की विधियां सिखाईं और व्यक्तिगत स्पर्श चिकित्सा (Healing Touch) भी दी।
'तुझमें नारायण, मुझमें नारायण' भाव के साथ लिया नेत्रदान का संकल्प
कार्यक्रम में सभी कुष्ठ रोगियों ने सामूहिक रूप से नेत्रदान का संकल्प लिया। इस दौरान “तुझमें नारायण, मुझमें नारायण” भाव के साथ जब यह संकल्प दोहराया गया, तो वहां मौजूद हर व्यक्ति की आँखें नम हो गईं। कृष्णा गुरुजी ने कहा कि “अगर आप समाज से कुछ लेने नहीं, देने का भाव रखेंगे तो आप दया के पात्र नहीं, प्रेरणा बन जाएंगे।”
गुरुजी ने आश्रम की संचालिका रोशनी को उनके सेवा कार्यों के लिए सम्मानपूर्वक साधुवाद भी दिया।
2015 से 2025 तक उपेक्षित वर्गों के बीच योग का संदेश
- 2015: चलती ट्रेन में योग (इंदौर–जयपुर एक्सप्रेस)
- 2016: एयरपोर्ट पर योग का प्रयास
- 2017: महाकाल मंदिर में भिक्षुकों के साथ योगाभ्यास
- 2018: कैलाश मानसरोवर में ऑक्सीजन की कमी में योग
- 2019: अमेरिका में क्रूज योग
- 2020: किन्नर समुदाय के साथ ऑनलाइन योगाभ्यास
- 2021: अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन योग (गिसबोर्न से नॉर्वे तक)
- 2022: कुलियों के साथ योग (निज़ामुद्दीन स्टेशन)
- 2023: वंदे भारत एक्सप्रेस में सीटेड योग
- 2024: अमेरिका के NGO के साथ ऑनलाइन योग
- 2025: कुष्ठ रोगियों के साथ भोपाल में योग
म्यांमार में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट