एयर इंडिया ने किए अंतरराष्ट्रीय किराए आधे! बोइंग 787 क्रैश के बाद यात्रियों का भरोसा लौटाने के लिए 'महा-छूट'
अहमदाबाद में हाल ही में हुए एक गंभीर विमान हादसे ने देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को गहरे संकट में डाल दिया है. हादसे में एक बोइंग 787 विमान शामिल था, जिससे न केवल यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी बल्कि एयरलाइन की साख पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए. इसके बाद यात्रियों के बीच डर और अविश्वास देखी जा रही है, जिसके चलते एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की मांग में तेजी से गिरावट आई है. इस संकट से उबरने और यात्रियों को फिर से आकर्षित करने के लिए एयर इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है. बोइंग 787 से संचालित अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर टिकटों के दामों में भारी गिरावट की गई है.
कितना घटा किराया?
एयर इंडिया की बोइंग 787 से संचालित उड़ानों के टिकट अब दूसरी एयरलाइनों की तुलना में काफी सस्ते मिल रहे हैं. उदाहरण के लिए-
- दिल्ली से पेरिस (AI 143) की फ्लाइट अब मात्र 31,000 रुपये में मिल रही है, जबकि एयर फ्रांस का किराया 64,000 रुपये है.
- दिल्ली से एम्स्टर्डम (AI 155) की टिकट 26,200 रुपये में उपलब्ध है, जबकि KLM इसका 66,000 रुपये से ज्यादा ले रही है.
- दिल्ली से हांगकांग का टिकट केवल 13,000 रुपये में मिल रहा है, जबकि कैथे पैसिफिक इसका तीन गुना चार्ज कर रही है.
- टोक्यो की फ्लाइट 37,500 रुपये में उपलब्ध है, जबकि जापान एयरलाइंस के टिकट करीब 52,000 रुपये हैं.
दूसरे विमानों पर फर्क कम
जहां बोइंग 787 रूट्स पर भारी कटौती हुई है, वहीं अन्य विमानों की उड़ानों में किराए का अंतर सीमित है-
- दिल्ली से लंदन (AI 111), जो एयरबस A350 से उड़ाई जाती है, उसका किराया ब्रिटिश एयरवेज से थोड़ा ज्यादा है.
- दिल्ली–न्यूयॉर्क फ्लाइट एयर इंडिया की 25 फीसदी सस्ती है अमेरिकी एयरलाइंस से.
- दिल्ली–शिकागो रूट (बोइंग 777) भी 30 फीसदी सस्ता मिल रहा है.
सेवाओं में कटौती की घोषणा
हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने वाइड बॉडी विमान- बोइंग 787, बोइंग 777 और एयरबस A350 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की है. यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और मध्य जुलाई तक जारी रहेगा. फिलहाल एयर इंडिया हर दिन लगभग 70 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऐसे विमानों से संचालित करती है.
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
छात्रों और युवाओं ने पेश किए नए स्टार्टअप आइडियाज
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
पत्नी और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया